फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Aqil President of Jamiat Ulama A Hind Western Uttar Pradesh complained to SP

एसपी साहब!, पुलिस कर रही बेकसूरों को परेशान, किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाए

Mon, 30 Dec 2019 09:44 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, शामली
ब्यूरो, अमर उजाला, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Dec 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Maulana Aqil President of Jamiat Ulama A Hind Western Uttar Pradesh complained to SP
फाइल फोटो
जमीअत उलमा ए हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल जमीअत के पदाधिकारियों और मौलानाओं के साथ एसपी से मिले। आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिले में शांति रही, लेकिन इसके बावजूद पुलिस बेकसूरों को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने शांतिभंग के आरोप में पकड़े गए लोगों की रिहाई की मांग की। रविवार को जमीअत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने प. उप्र. अध्यक्ष मौलाना आकिल के साथ एसपी विनीत जायसवाल से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। 
विज्ञापन


मौलाना आकिल ने कहा कि जनपद के सभी लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग दिया है। उन्होंने जनपद में शांति व्यवस्था कायम होने के बाद भी कैराना, शामली और थानाभवन में पुलिस द्वारा लोगों को गिरफ्तार किए जाने का भय दिखाकर परेशान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में बेकसूर लोगों की नामजदगी किए जाने का आरोप लगाया। एसपी ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि निर्दोष और बेकसूर लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। जो लोग वीडियो या फोटोग्राफी के माध्यम से सामने आए है, उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके बाद भी अगर कोई निर्दोष व्यक्ति का नाम आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाए

मौलाना आकिल ने पदाधिकारियों के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा से बात की। कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि वे 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद अपने घर पर थे और कैराना के ईदगाह मैदान पर भीड़ में शामिल नहीं थे। 

लोगों को डर है कि कहीं पुलिस उन्हें मुकदमे में झूठा फंसाकर जेल न भेज दे। उन्होंने मांग की कि किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाए। कोतवाली प्रभारी ने उनको ईदगाह की वीडियो दिखाई और आश्वासन दिया कि वीडियो में दिखाई देने वाले दोषी लोगों पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

अगर पुलिस किसी निर्दोष को परेशान करती है तो उन्हें उसकी तुरंत जानकारी दें। मौके पर मौलाना ताहिर, मौलाना तहसीन, मौलाना वासिल, कारी दिलशाद, शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed