फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maukhas farmer dies after going to take bath in Mahakumbh

Meerut News: महाकुंभ में स्नान करने गए मऊखास के किसान की मौत

Fri, 21 Feb 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Maukhas farmer dies after going to take bath in Mahakumbh
माछरा। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए मऊखास निवासी संजीव तोमर की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एंबुलेंस में शव मऊखास लाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मऊखास निवासी संजीव तोमर (45) पुत्र भूले सिंह तोमर बीते दिन अपने गांव के अन्य साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। वह बुधवार को प्रयागराज पहुंचे तो चक्कर आने पर गिर पड़े। उन्हें चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव में मौत की सूचना पहुंची तो घर में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवार के घर पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। संजीव तोमर तीन भाइयों में मझला था। माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। इनकी एक पुत्री और एक पुत्र है, जो अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

संजीव खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सीमा तोमर बेहोश हो गई। काफी देर बाद उन्हें होश आया। भतीजे सनी तोमर ने बताया कि देर रात तक गांव मऊखास शव को लेकर पहुंचेगे। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed