{"_id":"583b3bb34f1c1b3e340888cd","slug":"matternity-photoshoot-craze","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटरनिटी फोटो शूट की दीवानगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटरनिटी फोटो शूट की दीवानगी
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 28 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटोशूट कराती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। बेबी बंप के साथ करीना की फोटो इस समय बॉलीवुड से लेकर सोशल साइट्स पर चर्चा का विषय बनी है। मैटरनिटी दौर में खींची गई करीना क ी तस्वीरों को देखकर शहर के नवविवाहित जोड़े भी पहली बार मम्मी-पापा बनने की खुशी को यादगार बना रहे हैं। गर्भावस्था का सुख अब छिपाने का नहीं, बल्कि सभी के साथ साझा किया जा रहा है। पहली बार मां बनने वाली महिलाएं अपने तीन से आठ महीने के बेबी बंप के साथ खूब फोटोशूट करा रही हैं। पिता बनने वाले युवा भी इन पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मदद से महंगे पैकेज लेकर मैटरनिटी फोटो शूट करा रहे हैं। मैटरनिटी फोटो एलबम के बनवाने के बढ़ते क्रेेज से रूबरू कराती रिपोर्ट।
वेलकम बेबी, तुम्हारे मम्मी-पापा
मैटरनिटी फोटो शूट में जल्द ही माता-पिता बनने वाले वेडिंग कपल अपने होने वाले बच्चे के स्वागत की हर शानदार तैयारी को दिखाते हैं। मम्मी-पापा एक ही रंग के कपड़े पहनकर फोटो शूट कराते हैं। शैतानी करते हुए, बच्चों की तरह खेलते हुए, आइसक्रीम खाते, चॉकलेट खाते, बैलून उड़ाते, बच्चों के मोजे पहनकर फोटो खिंचाकर एलबम बनवाते हैं। इस एलबम में फोटो के साथ मम्मी-पापा अपनी भावनाओं को स्लोगन के रूप में एलबम में अटैच कराते हैं। जिसमें वेलकम बेबी तुम्हारे मम्मी-पापा, आंखों का टुकड़ा, प्यारी माँ जैसे संदेशों को लिया जा रहा है। 5 हजार से 15 हजार के मेटरनिटी फोटो शूट पैकेज हैं।
3 महीने के बेबी बंप के साथ फोटो शूट
फोटो शूट की शुरुआत तीन महीने की प्रेगनेंसी के बाद होती है। होने वाले मम्मी-पापा बेबी बंप के साथ फोटो खिंचवाते है। बेबी बंप, बेबी के साथ होने का अहसास कराता है। सिंबल के रूप में मम्मी-पापा बेबी बंप को प्यार करते हुए फोटो शूट करा रहे हैं। 3 महीने से 8 महीने क ी गर्भावस्था अवधि में ये फोटोशूट होता है।
विज्ञापन
घर और स्टूडियो दोनों में शूटिंग
फोटो एक्सपर्ट मेटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो और घर दोनों में शूटिंग की सुविधा दे रहे हैं। मैटरनिटी पीरियड में मम्मी-पापा की होने वाले बच्चे के वेलकम के लिए होने वाला यह फोटो शूट काफी भावनात्मक होता है। वेडिंग कपल की संवेदनाएं गर्भावस्था के दौर से जुड़ी होती हैं। पहले बच्चे के होने के वक्त कई रीति रिवाज भी निभाने होते हैं। जिसमें गर्भवती मां का घर से बाहर निकलना अच्छा नहीं मानते। मम्मी-पापा अपने भावुक पलों को घर पर, अपने बेडरूम में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसलिए ज्यादातर कपल घर पर ही मैटरनिटी फोटो शूट कराते हैं। फोटो आर्टिस्ट घर पर जाकर बेडरूम, ड्राइंग रूम, होने वाले बच्चे क ा किड्स रूम आदि स्थानों पर मम्मी-पापा की फोटो क्लिक करते हैं।
फोटो में दिखाते हैं मां की हर भावना
मैटरनिटी फोटो शूट में होने वाले बेबी के लिए मम्मी-पापा की हर भावना को कैद किया जाता है। आने वाले बच्चे के लिए स्वैटर बुनती मां, छोटे-छोटे जूते, बच्चे का पालना, टेडी बियर, कमरे में लगे बेबी पोस्टर्स, किड रूम, हेयर क्लिप्स खिलौने सभी प्रॉप्स के साथ फोटो ली जाती है। मां बेबी के स्वागत की जो भी तैयारी करती है, उसके साथ फोटो शूट कराती है।
शहर के नए वेडिंग कपल्स खुशी को यादगार बनाने के लिए मैटरनिटी फोटो शूट करा रहे हैं। पहले यह ट्रेंड मेट्रो सिटीज और सेलिब्रिटी में था, मगर अब शहर में भी बढ़ रहा है। - कार्तिक अग्रवाल, फोटो स्टूडियो संचालक
ज्यादातर लोग घर पर ही मैटरनिटी फोटो शूट कराते हैं। जहां मम्मी-पापा हर इमोशन को अच्छे से बयां कर पाते हैं और अच्छी फोटो आती है। घर पर फोटो शूट से काफी निजी अहसास भी होता है। - नितिन वाधवा, फोटो स्टूडियो संचालक