फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   matdaan suchi me

‘मतदाता सूची में हाथ से कटिंग नहीं होगी मान्य’

Sat, 14 Jan 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
matdaan suchi me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वैंकटेश ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि चुनाव निष्पक्ष हों। मतदाता सूची में हाथ से कटिंग मान्य नहीं होगी। ऐसी सूची अवैधानिक मानी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की मतदाता सूची निर्वाचन वेबसाइट पर अवश्य डिस्पले की जाए। तैयार एपिक का वितरण कराया जाए। इसके बाद जो लोग वोट बनने से छूट गए हैं, उनकी नई वोट बनाने हेतु निर्धारित प्रारूप भरवाकर उनका एपिक नंबर जेनरेट कराकर शीघ्र भेजा जाये। वल्नरेबिल बूथों की वेबकास्टिंग अवश्य कराएं। पिछले चुनाव में सबसे कम मतदान वाले 10 प्रतिशत बूथों को चिह्नित कर वहां लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने बूथों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


25 को मतदान दिवस
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए 25 जनवरी को मतदाता दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराएं। स्कूल, कालेजों में संकल्प पत्र व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रहेगी अलर्ट
वीसी के जरिये एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान पर्याप्त फोर्स उपलब्ध करायी जाएगी। महिलाओं की शिकायत 1090 पर दर्ज होगी। उन्होंने सभी जिलों में 90 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा कराने व 26 जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


अफसरों ने दी जानकारी
डीएम बी. चंद्रकला ने बताया कि जिले में 2451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 249 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिग तथा 249 केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि जिले में विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के सभी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed