{"_id":"5898aa4f4f1c1bc055378879","slug":"matdaan-karmi-na-swikaar-kare","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिक न स्वीकारें किसी का भी आतिथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिक न स्वीकारें किसी का भी आतिथ्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत भवन में रिटर्निंग आफिसर (आरओ) व सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी बी चंद्रकला ने कहा कि वह किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने मतदाता को दी जाने वाली वोटर स्लिप (मतदाता पर्ची) व ईपिक कार्ड युद्ध स्तर पर वितरित करानें का भी आदेश दिया। इसके अलावा अब तक वितरित क्यों नहीं हो सके हैं, इसका भी कारण बताने के निर्देश दिया।
बी चंद्रकला ने कहा कि मतदान की पारदर्शिता को बनाये रखे तथा यह सुनिश्चित करें कि जिस स्थान पर ईवीएम रखी गयी है , वहां पर मतदाता के सिवा कोई ओर न जाये। बूथ पर वोटिंग कंपार्टमेंट की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम व तहसील द्वारा तथा नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा करायी जाएगी। सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करा दें।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश चंद्र ने कहा कि ईवीएम को मतदेय स्थल तक रवाना करने से पूर्व सभी प्रत्याशियों को नोटिस भेजे व प्रेक्षक को भी सूचित करें। क्योंकि उन्हीं की मौजूदगी में ईवीएम मतदेय स्थल के लिए रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान दलों के लिऐ मिड डे मील बनाने वाली महिलाएं भोजन तैयार करेंगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 2451 बूथ के लिये 2696 मतदान दल बनाये गये है, जिसमें मतदान से एक दिन पूर्व सभी बूथों के लिए मतदान दल रवाना होंगे तथा शेष रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाह, मुख्य कोषाधिकारी एपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मेरठ हर्षिता माथुर, मवाना अरविंद कुमार सिंह, सरधना राकेश सिंह, एसीएम कुमार भूपेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।