{"_id":"63af514f7a3b5e63f515217f","slug":"mastermind-shankarbhul-getting-incidents-done-by-nepali-miscreants-city-news-mrt6199343164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नेपाली बदमाशों से देशभर में वारदात कराता था मास्टरमाइंड शंकरभुल, खुले बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नेपाली बदमाशों से देशभर में वारदात कराता था मास्टरमाइंड शंकरभुल, खुले बड़े राज
Sat, 31 Dec 2022 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:05 PM IST
सार
Meerut News : मास्टरमाइंड शंकरभुल नेपाली बदमाशों से देशभर में वारदात कराता था। अब पुलिस की जांच में बड़े राज खुले हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में नेपाली बदमाशों से चोरी-लूट की वारदात नेपाल निवासी शंकरभूल कराता है। वह बदमाशों को फाइनेंस पर पैसा देता है। वहीं, बिलकिट पूरा प्लान तैयार करता था। वारदात के बाद काठमांडू में बदमाशों की विदेशी शराब के साथ पार्टी होती थी। फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद बल बहादुर की प्रेमिका संध्या ने पूछताछ में नेपाली बदमाशों के बारे में यह जानकारी दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
20 नवंबर 2022 को टीपीनगर थाने के पास कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता की कोठी में नेपाली नौकर बल बहादुर ने अपने तीन साथी लालभुल, लक्ष्मण व बिलकिट के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। लक्ष्मण को मेरठ पुलिस ने बरेली से और बिलकिट को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बल बहादुर और लालभुल नकदी-जेवरात ले गए थे। बिलकिट से सिर्फ 20 लाख रुपये बरामद किए गए थे। पुलिस ने बताया कि बल बहादुर ने 30 सितंबर 2022 को फरीदाबाद में व्यापारी के मकान में चोरी की वारदात की थी।
विज्ञापन
बल बहादुर की प्रेमिका संध्या फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद है। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को संध्या से पूछताछ की। इसमें पता चला है कि नेपाल के बदमाशों को शंकरभुल फाइनेंस पर पैसा देता है। शंकरभुल का मुंबई में भी ठिकाना है। वहीं, नेपाल में बैठकर ही बिलकिट चोरी और लूट की वारदात का प्लान तैयार करता था। वारदात के बाद सभी आरोपी नेपाल पहुंच जाते थे। वहां पैसे का बंटवारा होता है। इस रकम में से कुछ पैसा वहां की स्थानीय पुलिस को भी जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
पुलिस को मिले पार्टी के वीडियो और फोटो
पुलिस के मुताबिक, संध्या ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी नेपाल में जमकर पार्टी करते हैं। महंगी शराब पीते हैं। उनकी पार्टियों की वीडियो और फोटो भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस का कहना कि शंकरभुल के खिलाफ भी टीपीनगर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस