फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mastermind Ajay spoke, slap was killed for revenge

मास्टरमाइंड अजय बोला, थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था कत्ल

Mon, 18 Sep 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Mastermind Ajay spoke, slap was killed for revenge
शिवा हत्याकांड का मास्टरमाइंड अजय गिरफ्तार

मेरठ में शिवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय लालपुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अजय की गिरफ्तारी पर शनिवार को ही एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अजय ने बताया कि खेत की डोल को लेकर हुए विवाद में शिवा ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला उसने शिवा का अपहरण के बाद हत्या करके लिया।

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी देहात देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी छात्र शिवा उर्फ भोलू (17) पुत्र रणवीर की विगत 11 सितंबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अशरफ, अनुज उर्फ बिजेंद्र और सुमित को जेल भेज चुकी है। जबकि मास्टरमाइंड अजय पुत्र ध्यान सिंह निवासी लालपुर थाना भावनपुर फरार चल रहा था, जिससे गिरफ्तारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। इस केस में 25 हजार के इनामी नीटू पुत्र निर्भय निवासी लालपुर की तलाश है। एक आरोपी आशीष पुत्र महकार ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने मारा अजय को थप्पड़

Mastermind Ajay spoke, slap was killed for revenge
पकड़ा गया मुख्य आरोपी अजय

प्रेसवार्ता के दौरान शिवा के चाचा और अन्य रिश्तेदार भी पुलिस लाइन पहुंचे। प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस हत्यारोपी अजय को जीप में बैठाने ले जा रही थी तो शिवा के चाचा ने अजय को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया।

कपिल ने की थी रैकी
एसएसपी के अनुसार इस हत्याकांड में सातवां नाम कपिल पुत्र प्रताप निवासी लालपुर का आया है। जिसने शिवा की रैकी की थी। शिवा के पिता के कपिल पर 12 सौ रुपये बकाया थे। पैसे शिवा ही मांगने जाता था। कपिल और शिवा में झगड़ा हो गया था। हत्या से एक दिन पहले कपिल 12 सौ रुपये भी दे आया था। उसने देखा था कि शिवा के परिवार में कौन-कौन हैं।

पढ़ें : परिवार का आखिरी चिराग बुझा, बिलखते हुए पत्नी बोली... उन्हें था ये शक

सरेआम थप्पड़ ने कर दिया था शर्मिंदा

Mastermind Ajay spoke, slap was killed for revenge
हत्यारोपी अजय

एसएसपी के अनुसार मुख्य हत्यारोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि उसने शिवा के परिवार से 10 बीघा जमीन खरीदी थी। लेकिन शिवा ने उसके हिस्से की जमीन से जबरन तीन फीट अंदर डोल बांध ली थी। उसने पिता के साथ खेत पर पहुंचकर फिर से जमीन नापने की बात कही थी। आरोप है कि इस दौरान शिवा के पिता से कहासुनी हो गई थी। इस बीच शिवा बीच में आया और मेरे थप्पड़ मार दिया था। सरेआम थप्पड़ से मैं इतना शर्मिंदा हुआ था कि उसके बाद ही सोच लिया था कि थप्पड़ का बदला शिवा की हत्या करके लेना है। पुलिस के अनुसार किसी को शक न हो, इसलिए अजय ने 11 सितंबर का दिल्ली का रिजर्वेशन भी करा दिया था। हत्या के बाद अजय अपने दोस्त के साथ घूमता रहा।

रात में मारने की बनाई थी प्लानिंग
अजय ने बताया कि 11 सितंबर को शिवा सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। उसके दोस्त अशरफ ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे जबरन ईख के खेत में ले गये और बंधक बनाकर डाल दिया। पहले खूब पिटाई की। कपिल बाहर निगरानी करता रहा कि कोई रास्ते में आ तो नहीं रहा। शिवा के फोन से 50 लाख की फिरौती अशरफ ने मांगी थी। प्लानिंग शिवा के परिजनों से फिरौती वसूलकर उसी रात ही मारने की थी। लेकिन जब ग्रामीण आते देखे तो उसने शिवा के सीने में गोली मार दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed