Fire in Meerut: मेरठ के कपड़ा गोदाम और पावरलूम कारखाने में भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर राख; कई घरों में आई दरार
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कारखाने में 12 मशीन और लाखों रुपये का कपड़े का माल जलकर राख हो गया। आग की लपटों से आस पास के कई मकानों में दरारे आ गईं।
विस्तार
यूपी के मेरठ स्थित नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में शनिवार शाम सात बजे मंसूर आलम पुत्र मौ अली के पावरलूम कारखाने में शॉट सार्किट से 12 मशीन व कपड़े में भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियो ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में अफरा तफरी मची रही। लोग घरो के बाहर निकल कर खड़े हो गए।
पुलिस के मुताबिक ढबाई नगर गली सात निवासी मंसूर आलम ने घर के पास ही पावरलूम कारखाना खोल रखा है। शनिवार को कारखाने की छुट्टी रहती है। शाम करीब सात बजे अचानक से कारखाने से धुंआ निकलते लगा, स्थानीय लोगो ने बलटी से पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप धारन कर लिया।
सूचना पर नौचंदी पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कारखाने में 12 मशीन और लाखों रुपये का कपड़े का माल जलकर राख हो गया। आग की लपटों से आस पास के कई मकानों में दरारे आ गईं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। एफएसओ आरपी सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
रिहायशी में इलाके में चल रहा था, कारखाना
सालों से रिहायशी इलाके में पावरलूम कारखाना चल रहा था। कारखाना चलाने की कोई भी अनुमति नहीं थी, लिसाड़ीगेट, बम्ह्मपुरी, नौचंदी इलाके में पांच हजार से ज्यादा अवैध कारखाने चल रहे हैं। जल्द ही इस पर शिकंजा कसा जाएगा।