फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive Fire Breaks Out at Electronics Showroom in Meerut, Goods Worth ₹1 Crore Destroyed

मेरठ: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, एक करोड़ का सामान जलकर राख; आग देख सदमे में बेहोश हुआ संचालक

Tue, 15 Sep 2026 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में गगोल रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग में करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Electronics Showroom in Meerut, Goods Worth ₹1 Crore Destroyed
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर देर रात इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में रखा करीब एक करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


देखते ही देखते दो मंजिला इमारत आग की चपेट में
गगोल रोड स्थित अनमोल टेलीकॉम के शोरूम में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दो मंजिला इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण के आरोपी के पिता की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते समय हुई वारदात

त्योहारों के लिए भरा था करीब एक करोड़ का सामान
शोरूम संचालक सुशील कुमार के मुताबिक आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने शोरूम में करीब एक करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान भर रखा था। आग में पूरा सामान जलकर राख हो गया। अपना सामान आग की लपटों में जलता देखकर संचालक सुशील सदमे में आ गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

दमकल पहुंचने में एक घंटे की देरी का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। हालांकि, दमकल विभाग की ओर से देरी के संबंध में कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। दमकल कर्मियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed