{"_id":"6919c0e04034a52237093ace","slug":"mass-marriage-146-couples-tied-the-knot-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110738-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : 146 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : 146 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
विज्ञापन
वर वधु पर पुष्प वर्षा कर अतिथि आर्शीवाद देते हुए। (परीक्षितगढ)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावना फार्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक योजना कार्यक्रम के अंतर्गत भावना फार्म हाउस में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 146 जोड़ों का विवाह उनकी रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने कहा कि सरकार ने निर्धन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रखी है। इसका सारा खर्च सरकार वहन करेगी। इस योजना के तहत 33 मुस्लिम जोडों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया तथा 113 हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के साथ फेरे कराकर संपन्न कराया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्धन परिवार के लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामुहिक योजना चला रखी है। इस योजना से गरीब परिवार की बेटियोंं के हाथ पीले होने से परिवार में खुशी है। तथा अब गरीब परिवार के लोगों को अपनी पुत्रियों की शादी की चिंता नहीं सताएगी सामुहिक योजना के तहत प्रत्येक वर वधु की शादी पर सरकार एक लाख रूपए दे रही है। जिसमें वधु के बैंक खाते में 60 हजार व वैवाहिक उपहार साम्रगी 25 हजार तथा 15 हजार विवाह कार्यक्रम के व्यवस्था में खर्च किए जा रहे है। अतिथियों ने वर वधु पर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचानल नीलम पंकज ने किया। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार राय, जिला विकास अधिकारी सुनील सिंह, श्वेतांग सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, बीडीओ मवाना सतीश कुमार, परीक्षितगढ़ बीडीओ राजेंद्र कुमार, हस्तिनापुर बीडीओ अमरीश कुमार, अधिशासी अधिकारी मवाना व हस्तिनापुर राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।