फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mason beaten with sticks in Jaibhimnagar, video goes viral

Meerut News: जयभीमनगर में राजमिस्त्री को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 12 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mason beaten with sticks in Jaibhimnagar, video goes viral
मेरठ। जयभीमनगर में गाली गलौज का विरोध करने पर राजमिस्त्री की शुक्रवार को पिटाई कर दी। लाठी-डंडों से पीटा गया। राजमिस्त्री ने थाना भावनपुर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

जयभीमनगर निवासी बाबूराम राजमिस्त्री है। शुक्रवार शाम वह काम निपटाकर घर आ रहा था। रास्ते में नशे में धुत एक युवक ने उसे रोक लिया और गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो मारपीट कर दी। शोर मचाने पर घर से उसके परिजन भी पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे व सरिए से उसे बेरहमी से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन

पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी के फुटेज में दिख रही है। बाबूराम ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाबूराम ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed