{"_id":"6920d92089f0d98b780f7297","slug":"masked-youth-committed-robbery-in-shahpeet-gate-robbery-report-registered-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1034599-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाहपीट गेट में नकाबपोश युवकों ने लूटपाट की, डकैती की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाहपीट गेट में नकाबपोश युवकों ने लूटपाट की, डकैती की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। शहर कोतवाली के शाहपीर गेट में नकाबपोश युवकों ने अब्दुल माजिद के घर में घुसकर उसके बेटे दाराब को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पिटाई की। बीच बचाव में आई उसकी मां चांदबीबी पर भी हमला किया। आरोप है कि हमलावर घर से दो लाख रुपये, जेवरात, लैपटॉप आदि सामान लूटकर भाग गए। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। कोतवाली पुलिस ने चांदबीबी की ओर से आठ नामजद और 15-20 बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शाहपीर गेट निवासी चांदबीबी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह घर के आंगन में बैठी थी। अंदर उनके दिव्यांग पति अब्दुल माजिद व बड़ा बेटा दाराब थे। आरोप है कि तभी करीब बीस नकाबपोश युवक हाथों में लाठी डंडे व हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने बड़े बेटे दाराब को पकड़कर कमरे में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इस दौरान बीच बचाव में पर हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि आगामी 27 नवंबर को बेटे दाराब की शादी है। परिजन शादी की तैयारी में जुटे हैं। आरोपियों ने घर के अंदर रखा सामान तोड़ दिया और दो लाख रुपये, जेवरात, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि लूटकर भाग गए। वारदात की फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दो पक्षों में चल रहा है मकान का विवाद
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों के पास बैनामे हैं। इनमें से एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की है। तहरीर के आधार पर अदील, अतीक आदि समेत आरोपियों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- --