{"_id":"5e4a69848ebc3ee5080bad94","slug":"martyr-major-manoj-talwar-statue-soon-to-be-established-again-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई मुहिम: भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ दोबारा स्थापित होगी शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई मुहिम: भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ दोबारा स्थापित होगी शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा
Mon, 17 Feb 2020 03:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
martyr major manoj talwar statue
- फोटो : अमर उजाला
दस साल तक उपेक्षा और अपमान का शिकार रही कारगिल शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा को भव्य समारोह में दोबारा स्थापित किया जाएगा। इसके तहत कमिश्नर आवास चौराहे पर 19 फरवरी को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरा बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम रंग लाई और शहीद की प्रतिमा को सही स्थान पर रखने का काम शुरू हो चुका है। रविवार को प्रतिमा स्थल का छह फीट ऊंचा बेस बनकर तैयार हो गया। 19 फरवरी को एमडीए वीसी और पुलिस अधिकारी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी निवासी मेजर मनोज तलवार कारगिल युद्ध में 13 जून 1999 को शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा कमिश्नर आवास चौराहे पर 23 जुलाई 2002 को स्थापित की गई थी। कुछ समय बाद चौराहे पर कायाकल्प के नाम पर प्रतिमा को वहां से हटाकर फुटपाथ पर लगा दिया गया था। शहीद के पिता कैप्टन पीएल तलवार और भाई नवनीत तलवार ने इसका विरोध किया था, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कमिश्नर आवास चौराहे पर दोबारा स्थापित होगी शहीद मनोज तलवार की प्रतिमा, पिता ने कहे ये शब्द
सात फरवरी को अमर उजाला ने ‘महापुरुषों के मान से खिलवाड़’ व ‘जो वतन पर हुए कुर्बान, प्रशासन भूला उनका सम्मान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद डीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक के नेतृत्व में छात्र आगे आए। उन्होंने एमडीए वीसी को आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने भी प्रतिमा वापस चौराहे पर लगाने की मांग की। अमर उजाला ने शहीद की प्रतिमा को पुराने स्थल पर स्थापित कराने के लिए एमडीए और प्रशासन को जगाया। जेल चुंगी रोड से आते हुए बाएं मोड़ पर प्रतिमा को लगाने का काम शुरू हुआ।