{"_id":"6ab69dc67b6c44b778074385","slug":"married-woman-evicted-from-in-laws-home-fir-registered-against-three-including-husband-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113553-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता को ससुराल से निकाला, पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता को ससुराल से निकाला, पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। दहेज की मांग पर विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता अफसाना ने पति, सास और देवर के खिलाफ मवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अफसाना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले फफूंडा निवासी आरोपी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और देवर दो लाख रुपये नकद दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पिता की असमर्थता बताने पर उसे जबरन घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके मवाना पहुंची और परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -