{"_id":"68bdc3a5f2c91d71d901f316","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-and-thrown-out-of-the-house-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100686-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
किठौर। गांव सारंगपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता रिहाना को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसका पति शमीम आत्महत्या करने, उसे और उसके मायके वालों को फंसाने की धमकी देता है। पीड़िता ने पति, जेठ नसीम, जेठानी राविजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांरगपुर निवासी रिहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 जून, 2023 को उसकी शादी सारंगपुर निवासी शमीम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके चलते वह उसके साथ रोजाना मारपीट करते थे। मारपीट में उसका फेफडा भी फट गया। मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च कर उसका इलाज कराया। इसके चलते काफी समय से वह अपने मायके में रह रही थी।
विवाहिता ने बताया कि 2 सितंबर को कुछ लोगों के कहने पर मायके वालों ने उसे ससुराल भेज दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने जाते ही दहेज का सामान लाने की बात कही तो उसने सामान लाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर पीटा तथा दुपट़्टे से गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया। जानकारी होने पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।