फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman beaten and thrown out of the house.

Meerut News: विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house.
मवाना। कस्बा के मोहल्ला तिहाई शिव मंदिर जुड़डी निवासी पायल ने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी आठ महीने पहले हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी की थी। इसके बावजूद पति, ससुर, सास और ननद पांच लाख रुपये नकद और कार की अतिरिक्त मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंचे उसके पिता व भाइयों अखिलेश और अंकुश के साथ भी बदसलूकी की गई और उसको घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed