{"_id":"6999d45420c0ea7a06062144","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-on-the-road-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111457-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता से मारपीट कर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता से मारपीट कर सड़क पर फेंका
Sat, 21 Feb 2026 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के रतनगढ़ी गांव की विवाहिता सोनम के साथ ससुराल वालों ने बेरहमी से मारपीट की और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद शनिवार को पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोनम की शादी भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर मोरना गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले लंबे समय से विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। उसके पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। दो दिन पूर्व आरोपियों ने सोनम की कथित रूप से बुरी तरह पिटाई की और फिर उसे गाड़ी में बैठाकर उसके मायके रतनगढ़ी ले जाकर सड़क पर छोड़ दिया। सोनम ने किसी तरह अपने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पीड़ित परिवार ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।