{"_id":"671abf8e4cbb91491b022ec4","slug":"married-woman-assaulted-for-not-bringing-car-in-chhucha-three-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105707-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छूछक में कार न लाने पर विवाहिता से मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छूछक में कार न लाने पर विवाहिता से मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में छूछक में कार न लाने पर विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता फिजा पुत्री अब्दुल सलाम निवासी भोजपुर जिला गाजियाबाद ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक साल पहले पांचली बुजुर्ग निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर मायके से छूछक में कार लाने की मांग करने लगे। विवाहिता ने कार लाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले की जानकारी फोन पर मायके में दी।
बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग विवाहिता की ससुराल बात करने के लिए पहुंचे। इसी बीच आरोपियों ने विवाहिता के साथ फिर मारपीट की। मायके पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मौके से भाग कर जान बचाई। मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों को मेडिकल करा दिया गया है।