{"_id":"5a3668724f1c1b686a8ba35e","slug":"married-in-the-temple-both-were-living-like-husband-and-wife-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दोनों, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दोनों, आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 17 Dec 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को किशोरी सहित पुलिस ने मुजफ्फरनगर से दबोच लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया। इस दौरान युवक व किशोरी ने मंदिर में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें : महिला को घर में अकेला देख घुसे तीन युवक, रातभर की दरिंदगी
विज्ञापन
नानौता क्षेत्र के एक गांव में शामली जनपद के थाना बाबरी के गांव बंतीखेडा निवासी युवक सौराज सिंह कपड़ों की फेरी लगाता था। इसी दौरान गांव की ही एक किशोरी से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों एक दूसरे से फोन पर बातें करने लगे। मौका पाकर सौराज किशोरी को अपने साथ ले गया। इस पर किशोरी के पिता ने आरोपी सौराज पर के खिलाफ 4 अगस्त की सुबह उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्देशन में हल्का इंचार्ज रघुराज सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को मुजफ्फरनगर की खालसा कालोनी स्थित एक मकान से पकड़ लिया। आरोपी सौराज सिंह ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/