फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   marriage without divorce husband said will make a ruckus

तलाक दिए बिना दूसरी शादी की जिद, पति बोला- बारात आई तो कर दूंगा खूनखराबा

Wed, 06 Dec 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 06 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
marriage without divorce husband said will make a ruckus
शादी की रस्म

पहले पति को बगैर तलाक दिए पत्नी दूसरे युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है। इस पर पति ने धमकी दी कि यदि बारात आई तो खूनखराबा होगा। दंपति सोमवार को एसएसपी के सामने पहुंचा। एसएसपी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं। महिला के भाई का कहना है कि आठ दिसंबर को बारात आनी है।

विज्ञापन


परतापुर निवासी एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते चार साल पहले ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी दूसरी बिरादरी की युवती से आर्य मंदिर में शादी कर ली थी। एक माह दंपति साथ रहा और फिर दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोप है कि युवती के परिजनों ने 15 दिन पहले एक सरकारी कर्मचारी से युवती का रिश्ता तय करदिया। वहीं, आठ दिसंबर को शादी की तिथि तय हुई। इसकी जानकारी युवती के पति को लगी।
विज्ञापन


युवक ने तीन दिन पहले एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की जबरन दूसरे युवक से शादी कराई जा रही है। सोमवार को पुलिस ने दोनों को एसएसपी के सामने बुलाया। युवती ने आरोप लगाया कि उसको नशीला पदार्थ देकर जबरन शादी की थी। जिस पर युवक ने शादी के फोटो एवं वीडियो एसएसपी को दिखाए। जिससे साफ था कि शादी मर्जी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तलाक के बाद सिपाही ने किया बलात्कार, बनाई वीडियो

जहर खा लूंगी पर इसके साथ नहीं जाऊंगी

marriage without divorce husband said will make a ruckus
एसएसपी मंजिल सैनी

युवती ने एसएसपी के सामने कहा कि यदि उसे पति के साथ भेजा गया तो वह जहर खाकर जान दे देगी। वह दूसरे युवक से शादी करना चाहती है। इसकी तैयारी हो चुकी है। उक्त युवक को पहली शादी के बारे में बता दिया है। एसएसपी ने युवक से उसका पक्ष पूछा। इस पर युवक ने साफ कहा कि वह उसकी पत्नी है। वह बगैर तलाक दूसरे युवक से शादी कैसे कर सकती है। उसने इस बाबत हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया हुआ है।

पढ़ें : अपहरण : चाचा डेढ़ साल तक करता रहा भतीजी के साथ दुष्कर्म

कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए
युवती के भाई ने आरोप लगाया कि युवक बार-बार धमकी दे रहा है। इस पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए। वहीं, युवक को समझाया कि वह पत्नी पर हक जताने के लिए कोर्ट का सहारा ले।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed