फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abduction : uncle continued rape with her niece for one and a half years

अपहरण : चाचा डेढ़ साल तक करता रहा भतीजी के साथ दुष्कर्म

Thu, 16 Nov 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Nov 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Abduction : uncle continued rape with her niece for one and a half years
महिला के साथ दुष्कर्म

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से चाचा द्वारा डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बिजनौर से अपहरण किया। आरोपी चाचा ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें : महिला को कमरे में अकेली देख जेठ ने किया बलात्कार
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि उसका निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। उसका अपने पति से विवाद रहने लगा। बाद में उनका तलाक हो गया। वह अपने घर पर आ गई। आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसका चाचा उसका अपहरण करके अपने साथ ले गया। आरोपी ने डेढ़ साल तक उसको बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से बंधक मुक्त होकर आई है। उसने कोतवाली में पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

छेड़छाड़ के आरोपियों की हो गिरफ्तारी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे वे काफी परेशान है। उधर पुलिस ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed