फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   marriage in meerut

दूल्हे को नेत्रहीन बता बारात बंधक बनाई, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 02 Mar 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
marriage in meerut
टीपीनगर में नेत्रहीन दूल्हा द्वारा बारात लाने पर हंगामे के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

टीपी नगर क्षेत्र में बुधवार को आई एक बारात में बखेड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को नेत्रहीन बताकर शादी से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा बदल दिया गया है। गुस्साए वधू पक्ष ने बारात बंधक बना ली। पुलिस और गण्यमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद वर पक्ष द्वारा शादी में खर्च हुए चार लाख रुपये लौटाना तय हुआ। बृहस्पतिवार तक रुपयों की व्यवस्था के लिए दूल्हे के पिता समेत दो लोगों को छोड़ा गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह बारात खरखौदा से टीपी नगर की एक धर्मशाला में सुबह 11 बजे पहुंची थी। दूल्हे को काला चश्मा लगाए देख लड़की वालों को शक हुआ। लेकिन उन्होंने इसे शौकिया समझा। आरती की रस्म के वक्त दूल्हा खंभे से टकराया तो उसका चश्मा गिर गया। लेकिन जयमाला के बाद उसकी पोल खुल गई। वधू पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने दूल्हा बदल दिया है। उन्होंने जब रिश्ता तय किया था तो लड़का दूसरा था। दूल्हा बनकर आया युवक वो नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने दूल्हे को नेत्रहीन बताकर धोखेबाजी का आरोप लगाकर बारात बंधक बना ली। सूचना पर टीपी नगर पुलिस, वार्ड पार्षद कैलाश और गण्यमान्य लोग पहुंच गए। वधू पक्ष ने शादी का सामान देने और दावत आदि में उनके करीब साढे़ चार लाख खर्च होना बताए। यह रकम लौटाने के बाद ही बारात लौटाने की बात कही। रात करीब 10:30 बजे समझौता हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी की तस्वीर ने खोला राज
दूल्हे
की हकीकत जानने के लिए वधू पक्ष ने प्लानिंग के तहत जयमाला के बाद दूल्हे से कहा कि वह कमरे में चलकर दुल्हन की दादी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लें लें। ये उनकी परंपरा है। दूल्हा तैयार हो गया। दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी कमरे में गए। कमरे में जहां दादी की तस्वीर लगी थी, उसके बजाय लड़की वालों ने दूल्हे को खाली दीवार के सामने खड़ा कर दिया। दूल्हा वहीं हाथ जोड़कर झुककर आशीर्वाद लेने लगा, जिससे उसकी पोल खुल गई। इसके बावजूद लड़का पक्ष आनाकानी करने लगा तो दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के सामने एक उंगली करते हुए पूछा ये कितनी हैं। दूल्हे ने हड़बड़ाते हुए कहा पांच। ये सुनकर लड़की पक्ष उखड़ गया और कह दिया कि ये शादी नहीं होगी।

बड़े भाई को बना दिया था दूल्हा
देर
रात सुलह होने के बाद लड़की पक्ष ने बताया कि लड़केे पक्ष ने अपनी गलती मानी है। बताया कि रिश्ता छोटे लड़के से तय हुआ था, लेकिन वह लोग उसके बड़े भाई को दूल्हा बनाकर ले आए। उसकी आंखों की रोशनी कम है। पोल खुलने के डर से छोटे लड़के को बारात में भी नहीं लाए थे। बताया गया कि चार माह पूर्व यह रिश्ता शहर में रहने वाली दूल्हे की बहन ने कराया था।


कोट
लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने और दूल्हे को नेत्रहीन बताकर शादी करने से इंकार कर दिया था। लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष को चार लाख रुपये लौटाने का समझौता हुआ है। इसके बाद मामला सुलझ गया। -सचिन मलिक इंस्पेक्टर, टीपी नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed