{"_id":"59f5847a4f1c1b86698b8326","slug":"marriage-from-rape-made-video-a-woman-crying-out-to-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से बलात्कार, बनाई वीडियो, CO को आपबीती सुनाते रो पड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से बलात्कार, बनाई वीडियो, CO को आपबीती सुनाते रो पड़ी महिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ननदोई और देवर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को पीड़िता सीओ कोतवाली के ऑफिस पहुंची और आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।
विज्ञापन
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि छह माह पहले उसका पति पंजाब में नौकरी करने की बात कहकर चला गया। उसके बाद ससुरालियों ने उसके पति का कोई अता पता नहीं बताया। पीड़िता का आरोप है कि उसके ननदोई ने आठ सितंबर को उसे अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। बाद में आरोपी मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीपिंग दिखाकर उसकी आबरू लूटता रहा। महिला का आरोप है कि 20 अक्तूबर को उसके ननदोई और देवर ने उसे बंधक बना लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इससे त्रस्त होकर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामला ससुरालियों से जुड़ा बताकर टरका दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, पीड़िता ने सीओ से कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। महिला ने बताया कि उसके पति को घर वाले विदेश भेज दिए हैं, लेकिन उसका पता नहीं बता रहे हैं। महिला ने देवर और ननदोई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/