{"_id":"5d6983c58ebc3e01346cad0e","slug":"marpeet-with-school-teacher-mawana-news-mrt440808283","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर शोहदे ने शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में घुसकर शोहदे ने शिक्षिका को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़/मेरठ। गांव नारंगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में घुसकर एक शोहदे से शिक्षिका के साथ मारपीट कर दी। अन्य शिक्षकों के साथ भी उसने गाली-गलौज की। घटना की सूचना देने के बाद भी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। इससे गुस्साए शिक्षक स्कूल बंद कर बीआरसी कार्यालय पहुंच गए। एक दिन पहले भी आरोपी युवक स्कूल में वारदात कर चुका है।
ग्राम नारंगपुर निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से गालीगलौज एवं मारपीट की थी। शिक्षकों ने थाने में युवक की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और शुक्रवार को भी वह विद्यालय में घुस आया। उसने शिक्षकाें से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आए शिक्षक स्कूल बंद कर नगर स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे और शिकायत की।
वहां प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। बैठक में बीएसए को पत्र लिखकर पुलिस उच्चाधिकारियों से कार्रवाई कराने की मांग की गई। एबीआरसी सतपाल धामा ने कहा कि जिस तरह उक्त युवक विद्यालय में घुसकर अभद्रता कर रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इस मौके पर भावना शर्मा, ममता अग्रवाल, स्नेहलता, प्रियंका, मनोज शर्मा, प्रवीण, अनिरुद्ध, प्रदीप कुमार, राजकुमार, रोहित, मदनपाल सिंह, विक्रांत, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मामले में थानाध्यक्ष कैलाश चंद ने बताया कि चितवाना शेरपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार गौतम ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि एसओ परीक्षितगढ़ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।