{"_id":"5e35d8c78ebc3e4b17266b41","slug":"markets-will-shine-recession-will-be-clouded-meerut-news-mrt4667753185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट न्यूजः चमकेगा बाजार, छटेंगे मंदी के बादल....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट न्यूजः चमकेगा बाजार, छटेंगे मंदी के बादल....
विज्ञापन
मेरठ। बजट 2020 से छोटे व्यापारियों के साथ बड़े उद्यमियों में भी उम्मीद जगी है। व्यापारियों का मानना है कि इनकम टैक्स में कायापलट से लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी, इसका सीधा फायदा कारोबार को होगा। मार्केट में पैसों का चक्कर बढ़ेगा। व्यापारी लंबे समय से मंदी के दौर से गुजर रहे है। अर्थव्यवस्था में सुधार आने से व्यापारी भी समृद्ध होंगे।
कारपोरेट कंपनी को होगा फायदा
कारपोरेट जगत को डिविडेंट डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स (डीडीए) खत्म किए जाने से फायदा होगा। लिमिटेड कंपनी में शेयर होल्डर को इसका लाभ मिलेगा। चेंबर ने भी इस मुद्दे को उठाया था। बजट में किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी दी जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी सरकार ने बजट में कार्य किया हैं। -डॉ. रामकुमार गुप्ता, इंडस्ट्रियलिस्ट एवं प्रेसीडेंट, वेस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स।
बजट जनता के हित में
जनता के हित में बजट प्रस्तुत किया गया है। अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। डोमेस्टिक इंडस्ट्री, मेडिकल इंडस्ट्री को इसका लाभ होगा। आने वाले समय में एमएसएमई के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसका भी लाभ होगा। मार्केट में तेजी आएगी। -संजय अग्रवाल, जीएम फाइनेंस, संगल पेपर इंडस्ट्री
विज्ञापन
मंदी छटेगी बढ़ेगा बाजार
शहर में अस्सी प्रतिशत व्यापारी मध्यम वर्ग से जुड़े हैं। ऐसे में टैक्स बेनिफिट मिलेगा। मंदी छटने का अनुमान है। बाजार को अब राहत मिलेगी। सरकार ने मध्यम और गरीबों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। -मुकुल सिंघल, अध्यक्ष, मेरठ इलेक्ट्रानिक्स व्यापार संघ
आशा के अनुकूल बजट
जीएसटी प्रणाली में लघु उद्योग के लिए आशा के अनुकूल राहत दी है। साथ ही करदाताओं को भी सुविधा दी गई है। बजट में विद्युत विपणन में प्रीपेड मीटर प्रणाली से व्यापारियों को लाभ होगा। बैंक खाताधारकों के लिए बीमा राशि बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई। -संजय, नवीन मसाले
ऑनलाइन शॉपिंग पर अंकुश नहीं
बजट में ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया है। बजट के माध्यम से एफडीआई को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। डेबिट कार्ड पर लगने वाला शुल्क नहीं हटाया गया है। जीएसटी रेट भी रिवाइज नहीं किए गए हैं। -संजय गोयल, गैलेक्सी कंप्यूटर सर्विस
मध्यम वर्ग को मिली राहत
खुदरा व्यापार को इससे सीधा फायदा नहीं मिला है। बजट से मध्यम वर्ग को राहत मिली है। बहुराष्ट्रीय विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर नियंत्रण करने के लिए कोई उपाय नहीं हुए हैं। जीएसटी की दरों में कोई कमी नहीं की गई है। डीजल पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने का निर्णय नहीं लिया गया। करदाताओं का सम्मान होगा। -राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड पेंट व्यापार मंडल
बाजार को होगा फायदा
कपड़ा व्यापारियों के साथ अन्य व्यापारियों को बजट से लाभ मिलेगा। टैक्स बेनिफिट का सीधा फायदा बाजार को होगा। लोगों की क्रय शक्ति बढे़गी जिससे बाजार में तेजी आएगी। -अंकुर गोयल, महामंत्री, हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ
आम जनता का बजट
पेंट्स व्यापारियों को सीधा लाभ नहीं मिला हैं। व्यापारियों को उम्मीद थी 18 प्रतिशत टैक्स के स्थान पर 12 प्रतिशत टैक्स होना चाहिए था। व्यापारियों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा। यह बजट आम जनता का बजट है। टैक्स में राहत देने से व्यापार बढ़ेगा। -राजीव किरण गुप्ता, संरक्षक, मेरठ महानगर पेंट्स व्यापार संघ
प्रोत्साहन राशि में नहीं हुआ परिवर्तन
शहर से स्पोर्ट्स गुड्स विदेशों में जाते हैं। ऐसे में प्रोत्साहन राशि को कम कर दिया गया है। ट्रेडर्स को विद्युत आदि अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी कोई सराहनीय कदम नहीं उठाए गए हैं। आयकर स्लैब में परिवर्तन अवश्य किया गया हैं। -अनुज सिंघल, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ