{"_id":"680d42d847e1be8980083110","slug":"markets-remained-closed-in-sardhana-hastinapur-kithor-meerut-news-c-44-1-smrt1055-107965-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना, हस्तिनापुर, किठौर में बाजार रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना, हस्तिनापुर, किठौर में बाजार रहा बंद
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में बंद पड़ा हस्तिनापुर का बाजार स्रोत संवाद
सरधना। पहलगाम में हुए हमले के विरोध में शनिवार को सरधना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, किठौर, माछरा, रोहटा, सरूरपुर में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।
सरधना में अशोक की लाट के आसपास का बाजार खुला रहा। सरधना-बिनौली रोड, आजाद नगर सहित अन्य जगह कुछ दुकानें बंद रही। जिसके चलते बंद का असर कम दिखाई दिया। रोहटा, सरूरपुर का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। हस्तिनापुर में व्यापारियों ने बाजार बंद रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। हस्तिनाुपर व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, गोपाल कुकरेजा‚ संजय मनचंदा‚ मदनपाल आदि रहे।
किठौर में बाजार बंद रखकर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। शाहजहापुंर में मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्वाजलि दी। इस दौरान अमित कंसल, ऋषि प्रधान, विपिन कंसल, जग्गी प्रधान, जितेंद्र गुप्ता, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। माछरा में भी व्यापारियों ने जुलूस निकालकर आतंकवादियों का पुतला फूंका। संवाद