फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Markets lit up on Dhanteras, business worth Rs 470 crore

Meerut News: धनतेरस पर रोशनी से जगमगाए बाजार, 470 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Markets lit up on Dhanteras, business worth Rs 470 crore
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में धनतेरस पर अल्टीफि​शियल ज्वैलरी को निहारती महिलाएं।..... संवाद .
मेरठ। धनतेरस पर बाजार चमक उठा। एक ही दिन में 470 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल बाजार ने सर्वाधिक 250 करोड़ का कारोबार किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने वाहन खरीदे। इसके अलावा पेमेंट जमा कर नवंबर के लिए वाहनों की बुकिंग कराई। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, गैजेट्स, टीवी, फ्रिज, एसी माइक्रोवेव की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

इलेक्ट्राेनिक्स व्यापारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लोगों ने विभिन्न ऑफर का भी लाभ लिया। 15 हजार रुपये देकर मार्च तक के लिए सामान की बुकिंग की गई। इसके अलावा 1 470 कार और तीन हजार दोपहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई। वाहनों की बुकिंग भी हुई। हुंडई के डीलर राहुल दास ने बताया कि ऑटोमोबाइल बाजार में ईवी और पेट्रोल कार, बाइक, स्कूटी की रिकाॅर्ड बिक्री हुई है। बाजार में 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि क्रेटा, वेन्यू, स्विफ्ट, ब्रेजा, वैगन आर, सोनेट, सेल्टोस, स्कॉर्पियो एन, थार राॅक्स, एक्सयूवी 3 एक्स आदि की खरीदारी हुई। इस सबके बीच ऑनलाइन कारोबार भी चरम पर रहा। धनतेरस पर गार्मेंट, फुटवियर, डेली एसेसरीज, खाद्य पदार्थ की ऑनलाइन खरीदारी हुई।
विज्ञापन

--
बर्तन बाजार में हुआ 40 करोड़ का कारोबार
- उपहार में भी दिए जा रहे हैं बर्तन, एल्यूमीनियम से दूरी, पीतल और तांबे का रुझान बड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। धनतेरस पर शहर के बर्तन बाजार की चमक दोगुना हो गई। लोगों ने जमकर बर्तन, आभूषण, साज-सज्जा व घर के जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की। शहर में 200 से अधिक छोटे-बड़े बर्तन व्यापारियों ने धनतेरस पर 40 करोड़ का कारोबार किया।बेगमपुल व्यापारी अंकुर ने बताया कि इस बार लोग उपहार में बर्तन दे रहे हैं। बाजार में इस बार रोज गोल्ड कटलरी सेट और ट्रिपल प्लाई में कूकर व कढ़ाई पसंद किए जा रहे हैं। वुडन, रोज गोल्ड कटलरी सेट में स्टील के ऊपर पीवीडी कोटिंग होती है। कोटिंग वाले डिनर सेट की कीमत 15 हजार तक हैं। इसके अलावा ट्रिपल प्लाई के कूकर की भी खास बताए गए हैं। स्टील के पारंपरिक बर्तनों के अलावा तांबे और पीतल के प्रति लोगों का मोह बढ़ा है। व्यापारी वीर जैन ने बताया कि इस बार बर्तन बाजार ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार जीएसटी छूट का भी ग्राहकों को लाभ मिल रहा है। इस बार वुडन क्रॉकरी भी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों की कीमत
स्टील के बर्तन : 150 रुपये से 5 हजार रुपये तक।
तांबे-पीतल के बर्तन: 200 रुपये से 10 हजार रुपये तक।
पीवीडी कोटिंग बर्तन: 500 रुपये 15 हजार रुपये तक।
लकड़ी के बर्तन: 1 हजार रुपये 5 हजार रुपये तक।
--
धनतेरस पर सिक्कों के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदी
मेरठ। चांदी ने महंगाई के बाद भी बिक्री के रिकार्ड तोड़ दिए। बाजार में इस बार चांदी की लक्ष्मी गणेश, थाली, मूर्तियों के अलावा लाइट वेट ज्वेलरी की भी बिक्री हुई। चांदी की ईंट और सिक्कों की भी खरीदारी की गई। चांदी 1 लाख 70 हजार और सोना 1 लाख 32 हजार रहा। आभूषण व्यापारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि चांदी और सोना लोगों ने निवेश के उद्देश्य से खरीदा। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर 100 करोड़ का कारोबार हुआ।

--
कुल कारोबार
ऑटोमोेबाइल - 250 करोड़
आभूषण, सोना, चांदी - 100 करोड़
बर्तन - 40 करोड़
गार्मेंट वुटवेयर - 50 करोड़
खाद्य पदार्थ अन्य सामग्री - 30 करोड़

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में धनतेरस पर अल्टीफिशियल ज्वैलरी को निहारती महिलाएं।..... संवाद .

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में धनतेरस पर अल्टीफिशियल ज्वैलरी को निहारती महिलाएं।..... संवाद .

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में धनतेरस पर अल्टीफिशियल ज्वैलरी को निहारती महिलाएं।..... संवाद .

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में धनतेरस पर अल्टीफिशियल ज्वैलरी को निहारती महिलाएं।..... संवाद .

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed