फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Markets buzz with activity for Rakhi; police conduct intensive checking drive.

Meerut News: राखी पर बाजार गुलजार, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity for Rakhi; police conduct intensive checking drive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। राखी पर बाजार रहा गुलजार, राखी और उपहार आदि के खरीदारों भीड़ रही। बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
रक्षा बंधन के पावन पर्व के मद्देनजर शहर के बाजारों में भारी चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। त्योहार की खरीदारी के लिए सुबह से ही मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़ा दुकानों, मिठाई की दुकानों और विशेषकर राखी के स्टॉलों पर महिलाओं और बच्चों की जबरदस्त भीड़ रही। भीड़भाड़ के कारण शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार वाले इलाकों में रह-रहकर जाम जैसी स्थिति भी बनती रही।
वहीं, त्योहार के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भीड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चौराहे और प्रमुख चौकियों पर दोपहिया वाहनों, विशेषकर संदिग्ध रूप से घूम रहे बाइक सवारों की रोक-टोक कर जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात और हेलमेट आदि की बारीकी से पड़ताल की। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास मौके पर पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले या जिन्होंने मामूली यातायात नियमों का उल्लंघन किया था, उन्हें पुलिस ने त्योहार के माहौल को ध्यान में रखते हुए सख्त हिदायत और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से अपील की कि वे त्योहार की खुशियों के बीच यातायात नियमों का पालन करें और शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed