गर्मी में सजा फैशन का बाजार, देखिए रेशमी सलवार पर कुर्ता जालीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम से ठंडक गायब होते ही बाजार में गर्मियों के कपड़े नजर आने लगे हैं। कॉटन, शिफॉन, जार्जेट, लिनेन और नर्म डेनिम से बने डिजायनर कपड़े बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। कोल्ड शोल्डर टॉप, चिकनकारी, डेनिम शॉर्ट्स, शर्ट, केप्स और नी लेंथ प्लाजो युवतियों को पसंद आ रहे हैं। शहर में आबूलेन, सदर, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट के बड़े बाजार के साथ लालकुर्ती, शारदा रोड व अन्य छोटे बाजारों में भी दुकानाें पर गर्मी के क पड़ों की खरीददारी हो रही हैं। शॉपिंग मॉल्स में भी गर्मी के कपड़ों का स्टॉक डिसप्ले है, युवतियां खरीद भी रही हैं।
स्लीवलेस नहीं कोल्ड शोल्डर का फैशन
गर्मी के बाजार में इस बार स्लीवलेस, शॉर्ट स्लीव्स बाहों के परंपरागत फैशन से ज्यादा मांग कोल्ड शोल्डर्स की है। बाहों से कंधे के बीच खुले हुए डिजायन के टॉप का ट्रेंड है। कोल्ड शोल्डर में कुर्ते, श्रग्स और जैकेट भी हैं। इसके अलावा वनथ्री स्लीव्स, स्ट्रिप टॉप, ट्यूब टॉप और बैलून टॉप भी पसंद किए जा रहे हैं।
इंडो वेस्टर्न में डेनिम का जलवा
ब्लू डेनिम जींस और जैकेट सर्दियों का पहनावा समझा जाता है, लेकिन अब गर्मियों में भी डेनिम का जादू चल रहा है। डेनिम की मिडी, डेनिम टॉप, डेनिम पोंचू टॉप, डेनिम के लांग पेंट स्कर्ट, डेनिम शॉर्ट स्कर्ट, डेनिम के शॉर्ट्स और डेनिम हाफ श्रग बाजार में ऑन डिमांड है। नीले रंग के डेनिम वनपीस ड्रेस के साथ सफेद रंग के स्टोल का कांबिनेशन पसंद किया जा रहा है। लांग कुर्ते, शॉर्ट कुर्ते और कुर्तियाें में भी डेनिम का जलवा है।
फुंदना स्टाइल का जोर
टॉप, श्रग, कुर्ती और जैकेट सभी में इन दिनों राजस्थानी फुंदना स्टाइल भी काफी चल रहा है। टॉप की किनारी पर लटके धागे व ऊन से बने मैचिंग फुंदने। राजस्थानी पैटर्न को फॉलो करते हुए लाल, हरे, पीले, काले, गुलाबी और नारंगी रंग के सतरंगी फुंदने चल रहे हैं। दुपट्टों पर कुर्तों की किनारी पर भी युवतियां ये फुंदने लगवाने पसंद कर रही हैं। रेडीमेड फुंदने लगे टॉप, लांग स्कर्ट और जैकेट भी पसंद किए जा रहे हैं।
स्ट्रिप फ्रॉक, शॉर्ट ड्रेेसेस भी हिट
स्ट्रिप फ्रॉक, बोट नेक टॉप के साथ शॉर्ट ड्रेेस भी डिमांड में है। गर्मी से बचने के लिए युवतियां और महिलाएं शार्ट ड्रेस, लांग ड्रेस विदाउट स्लीव्स पहन रही हैं। ऑर्डर पर भी इस तरह की फ्रॉक और ड्रेस तैयार करा रही हैं। स्ट्रिप फ्रॉक को आसानी से किसी भी जैगिंग्स और स्टॉकिंग्स के साथ पहन रही हैं। कुछ महिलाएं श्रग और जैकेट के साथ स्ट्रिप फ्रॉक पहन रही है। युवतियां सामान्य तरीके से केवल ऐसी फ्रॉक और वनपीस ड्रेस पहन रही हैं। शॉपिंग मॉल्स और बाजार दोनों जगह ये ड्रेसेस हैं।
रेशमी सलवार पर कुर्ता जालीदार
लखनवी कढ़ाई से सजा चिकनकारी का कुर्ता भी बहुत डिमांड में है। कॉटन और शिफॉन, जार्जेट हर कपड़े में ये कुर्ते पसंद किए जा रहे हैं। कुर्तों के साथ पेंट्स, एंकल पेंट्स, एंकल जींस, फुल प्लाजो, शॉर्ट प्लाजो और स्कर्ट पसंद की जा रही है। सिंगल रंग के अलावा मल्टी कलर में ये कुर्तिंया काफी ट्रेंड में हैं। इनकी कीमत 500 रुपए से प्रारंभ है।