फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   marder of woman in Lisadi Gate Area

लिसाड़ी गेट में महिला की हत्या, पति और सास को हिरासत में

Mon, 01 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
marder of woman in Lisadi Gate Area
लिसाड़ी गेट में महिला की हत्या, पति और सास हिरासत में
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में रविवार शाम एक महिला की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया है।
लॉकडाउन के दौरान अहमदनगर निवासी फईम की शादी जमुनानगर निवासी नईमा के साथ हुई थी। रविवार शाम चार बजे नईमा की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद फईम पत्नी का शव लेकर अहमदनगर में आ गया। जानकारी मिलने पर नईमा के मायके से भी लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इसके बाद महिला के पिता शकील ने पुलिस को फोन करके बेटी की हत्या के बारे में जानकारी दी। इसका पता लगते ही सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति फईम और सास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत और तथ्यों की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस पति और सास से पूछताछ करेगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की मौत जहर का सेवन करने से हुई है। शुरूआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की स्थिति सामने आ रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed