UP: फायरिंग से फिर दहल उठा सीसीएसयू, दिनदहाड़े हुई वारदात से मचा हड़कंप, कुलपति कार्यालय पर जमकर हंगामा जारी
Meerut News : एक बार फिर गोलियों की आवाज से सीसीएसयू दहल उठा। आठ-दस युवकों ने दिनदहाड़े सीसीएसयू के मैन गेट पर फायरिंग की, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। अभी कुलपति कार्यालय पर हंगामा जारी है।
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शुक्रवार को एक बार फिर फायरिंग से दहल उठा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आठ-दस युवक फायरिंग कर भाग निकले। घटना से गुस्साए छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी का कहना है कि हमलावर जेल गए आरोपियों के साथी हैं।
एक मार्च को कैंपस में 10-12 युवकों ने पूर्व संघ उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी के पदाधिकारी हंस चौधरी पर हमला किया था। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष पर हमला, उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता मैच,फाइनल में बनाई जगह
वहीं शुक्रवार को हंस चौधरी और अन्य छात्र विवि के गेट के पास स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इसी बीच आठ-दस युवक वहां पहुंचे और धमकी देने लगे। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी युवक गेट पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
छात्रों का कहना है कि विवि के सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। आए दिन विवि में अराजक तत्व फायरिंग करके भाग जाते हैं। घटना के विरोध में छात्रों का कुलपति कार्यालय पर हंगामा जारी है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिजली कर्मियों की हड़ताल: वेस्ट यूपी में बड़ा असर,50 गांवों में आपूर्ति बंद तो कहीं 47 बिजली घरों पर लटके ताले
पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी का कहना है कि फायरिंग करने वाले पूर्व में हमला करने वालों के साथी हैं।