फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many youths beaten of two brothers in Baghpat at Uttar Pradesh

यूपी: युवकों ने लाठी-डंडों व बेल्टों से दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 23 May 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Many youths beaten of two brothers in Baghpat at Uttar Pradesh
यूपी पुलिस फाइल फोटो

बागपत में चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों व बेल्टों से दौड़ाकर नेहरू रोड पर एक निजी स्कूल से निकल रहे दो सगे भाइयों को पीटा। सूचना पर स्कूल के शिक्षक बाहर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन

 
घायल छात्रों में आसिफ और राकिब पुत्र अफसरून औसिक्का गांव के रहने वाले हैं। वे कक्षा 10 के छात्र हैं। गुरुवार को जब वे स्कूल से बाहर निकले तो पहले से ही खड़े चार-पांच युवकों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर जब शिक्षक बाहर आए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो हमलावर भागने लगे, लेकिन एक शनि नामक युवक जो रंछाड़ गांव का रहने वाला है, उसे पुलिस ने पकड़ लिया जबकि अन्य युवक भाग निकले। 
विज्ञापन


वहीं घायल छात्रों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया और भागे हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed