फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many yoga teachers of the district trapped in China

कोरोनावायरसः चीन में फंसे जिले के कई योग शिक्षक, दो लौटे

Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Many yoga teachers of the district trapped in China
कोरोनावायरस - फोटो : एएनआई

चीन में फैले कोरोनावायरस के कारण जिले में कई परिवार सहम गए हैं। जिले के कुड़ाना गांव निवासी कई योग शिक्षक चीन में फंस गए हैं। इनमें चार कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में फंसे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक चीन से ये लोग अपने वतन लौटना चाहते हैं। योग शिक्षकों के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जिले के कुड़ाना गांव के 10 से अधिक युवक चीन के अलग अलग शहरों में योग शिक्षक हैं। कुछ ने वहां अपना योग क्लब खोल रखा है, जबकि कुछ वहां पर योग शिक्षक के तौर पर नौकरी करते हैं। गांव का कुलदीप पुत्र स्व. ब्रजवीर कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहर वुहान शहर में फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


कुलदीप की मां प्रमिला ने बताया कि उनके बेटे के अलावा गांव के रोहित, विकास भी वुहाना में हैं। उसने फोन पर बताया कि पिछले 15 दिनों से इस शहर में सबसे ज्यादा ये वायरस फैला हुआ है। हजारों लोग बीमार हैं। हर कोई डरा और सहमा है। चीन की सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आदि सब व्यवस्थाएं कर रही है। यहां के लोगों का घर में कैद रहकर दम घुट रहा है। परिजनों ने कहा कि केंद्र सरकार को वहां फंसे अपने देशवासियों को वापस लाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ही चीन के शंघाई से लौटने वाले गांव के राहुल पुत्र सुखपाल सिंह ने बताया कि डर बना हुआ है। इस वजह से वे लौट आए हैं। वहां हालात सामान्य होने पर ही जाएंगे। उनके साथ शंघाई में रहने वाला उनका दोस्त बड़ी माजरा गांव निवासी पंकज भी वापस आ गया है। गांव का ही धर्मेंद्र मलिक भी शंघाई शहर में है। उसके भाई ने फोन पर उसका हाल जाना। 

शंघाई शहर में ही रहने वाला अनुज चिकारा, निवासी शेरपुर लुहारा, जनपद बागपत भी 21 जनवरी को वहां से लौट आया है। बृहस्पतिवार को कुड़ाना गांव अपने मामा के यहां आए अनुज ने भी कहा कि वहां रहने वाले कुड़ाना के कई युवक फंसे हैं ,लेकिन वहां सब कुछ बंद होने की वजह से घर वापसी नहीं हो पा रही है।

एयरपोर्ट पर हुई थर्मल चेकिंग
चीन के शंघाई शहर से बुधवार को ही लौटे कुड़ाना के राहुल ने बताया कि चीन के वुहान शहर से एयर इंडिया की फ्लाइट बंद हैं, लेकिन शंघाई से चल रही है। वह शंघाई से आए हैं। यहां पर फ्लाइट आने पर एयरपोर्ट पर थर्मल चेकिंग हुई है। एक फार्म भरवाया गया है, जिसमें कई जानकारी ली गईं। कहा गया कि यदि आपको 8-10 दिन में कोई परेशानी होती है तो जानकारी देनी होगी।


वुहान शहर में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। चीन से उच्चस्तरीय वार्ता चल रही है। फिलहाल अपने जिले से किसी तरह की सूचना नही मिली है। चीन से आने वालों की पहले एयरपोर्ट से ही पूरी जांच होगी। 
-अखिलेश सिंह डीएम शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed