फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many women have been injured during blanket distribution in Saharanpur

कंबल पाने को मची ऐसी मारामारी, एक-दूसरे के ऊपर गिरीं महिलाएं, पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Fri, 03 Jan 2020 11:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Many women have been injured during blanket distribution in Saharanpur
एक-दूसरे के ऊपर गिरीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में जनमंच सभागार में कंबल पाने के लिए खूब मारामारी हुई। कई महिलाओं में छीनाझपटी शुरू हो गई। आपाधापी में कई महिलाएं गिर गईं। अव्यवस्था इस कदर हावी थी कि पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। 2500 लोगों को कंबल दिए गए, लेकिन जिन्हें कंबल नहीं मिले वे नाराज दिखे और हंगामा करते हुए चले गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को जनमंच सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिले के गांवों के प्रधान भी अपने साथ महिलाओं और अन्य आश्रितों को कंबल दिलाने लाए थे। इसी दौरान भारी भीड़ हो गई और अव्यवस्था के हालात बन गए। पहले कंबल पाने की ऐसी होड़ मची कि मारामारी मच गई। छीनाझपटी होने लगी। धक्कामुक्की में कई महिलाएं गिर गईं और कुछ लोग उनके ऊपर गिर पड़े। कुछ महिलाओं को मामूली चोट भी लग गई। पुलिस डंडे फटकारकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। जिन लोगों को कंबल नहीं मिला, वे अपने गांव के प्रधान को कोसते दिखे। नाराज रामकली, सुशीला, सीमा, हमीदा, इस्लाम, समेरी आदि ने कहा कि बड़ी उम्मीद से आए थे, लेकिन कंबल नहीं मिला। 
विज्ञापन


वहीं एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह का कहना था कि जनमंच सभागार पहुंचे अधिकांश लोगों को कंबल दिए गए। जो लोग शेष रह गए हैं, उनके घर लेखपालों के माध्यम से कंबल भिजवा दिए जाएंगे। सभागार में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने से सभी को कंबल नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार गरीबों के साथ : संजीव वालिया

जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया ने कहा कि हर निराश्रित तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस बड़े कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते ही जनपद ने कई योजनाओं में प्रथम स्थान पाया है। सरकार हर कदम पर गरीबों के साथ खड़ी है। घर-घर बिजली योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, आवास योजना एवं कंबल वितरण योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। 

6000 कंबल दिए जा चुके : कमिश्नर
कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को कंबल बांटने का यह जिला प्रशासन का अच्छा प्रयास है। अब तक जनपद में 6000 से अधिक कंबल बांटे जा चुके हैं। जिला प्रशासन का एक सप्ताह में दस हजार कंबल बांटने का लक्ष्य है। पूरे मंडल में करीब 25,000 कंबल निराश्रितों को वितरित किए जा चुके हैं। अलाव जलाने का कार्य भी चल जा रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महावीर राणा, सीडीओ प्रणय सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed