फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many SP leaders in Saharanpur can go to Shivpal's party

सपा नताओं में चर्चाएं तेज, शिवपाल की पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं पश्चिमी यूपी के कई दिग्गज

Wed, 29 Aug 2018 10:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Many SP leaders in Saharanpur can go to Shivpal's party
शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी छोड़कर समाजवादी सक्युलर मोर्चे के गठन के बाद सपाइयों में गहमागहमी का माहौल बन गया है। एक दूसरे को कुरेदने में जुट गए हैं कि कौन कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी शिवपाल यादव के साथ पार्टी में जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई भी नाम सामने नहीं आ सका है।  

विज्ञापन


बुधवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाए जाने के बाद सपा के ही पदाधिकारियों में कानाफूसी शुरू हो गई है। खासकर शिवपाल सिंह के नजदीकियों को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। माना जा रहा है कि सहारनपुर में भी सपा टूट सकती है। आशंका जताई जा रही है कि सपा में हासिए पर रहे कुछ पुराने लोग जो असंतोष जताते रहे हैं उनके भी जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कुछ बड़े नेताओं पर भी नजरें लगी हुईं। सपा के ही कुछ पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि मुलायम सिंह यादव शिवपाल यादव के साथ हुए तो सपा में भगदड़ मच जाएगी। लेकिन अभी तक कोई तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह साथ गए तो टूट जाएगी सपा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता रसीद मसूद का कहना है कि शिवपाल यादव की मजबूरी रही, उन्हें कुछ नहीं मिल सका। जिस कारण उन्हें नई पार्टी का गठन करना पड़ा। मुलायम सिंह यादव उनके साथ जाते हैं तो बड़ी संख्या में सपा के प्रमुख नेता उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन अभी कुछ समय में स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कोई नहीं है जाने वाला 

सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह का कहना है कि चर्चाएं तो काफी हैं, लेकिन अभी  कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया है। हालांकि उनके समर्थक सहारनपुर में काफी अधिक हैं। जिससे कई पदाधिकारियों की उनके साथ जाने की संभावना है। 

सहारनपुर से कोई नहीं शामिल होगा
सपा के नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि बेशक शिवपाल यादव ने नई पार्टी का गठन कर लिया हो, लेकिन सपा के लोग सपा से जुड़े रहेंगे। उनकी आस्था सपा में है। इसलिए सहारनपुर से किसी के उनके साथ जाने की संभावना नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed