फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many snake bite marks were found on Amit's body, the cause of death is not clear

अमित के शरीर पर मिले सांप के डसने के कई निशान, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Wed, 16 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Many snake bite marks were found on Amit's body, the cause of death is not clear
बहसूमा। मजदूर अमित उर्फ मिक्की की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद उलझ गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने अमित के सोते हुए नीचे दबने से सांप के दस बार डसने से मौत की जानकारी दी थी। उसके शरीर पर सांप के डसने के कई निशान मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आएगी। अस्पताल के मीमो के आधार पर पुलिस ने जीडी (थाने का रोजनामचा) में इत्तेफाकिया मौत दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबरपुर सादात गांव निवासी 25 वर्षीय अमित मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रविता, बेटे अनिकेत और पुत्री अनु व गौरी हैं। रविवार रात 10 बजे अमित घर आकर सो गया था। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे अमित को जगाने गए तो उसके नीचे सांप दबा दिखाई दिया। सांप को देखकर परिजनों की चीख निकल गई। उनके मुताबिक अमित उसके शरीर पर सांप के डसने के कई निशान थे। परिजन उसे पहले गांव रहावती में दिखाया। इसके बाद बुलंदशहर जिले के गुलावठी में चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमित के नीचे दबे मिले सांप को सपेरे से पकड़वाकर डिब्बे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। टीम ने इसे हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

----
परिजन नहीं ग्रामीण बोले, सांप के डसने से नहीं हुई मौत
थाना प्रभारी इंदु वर्मा पोस्टमार्टम के बाद अमित के परिजनों से मिली। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि सांप के डसने से मौत नहीं हुई है, ऐसे में उन्हें भी हत्या का अंदेशा हुआ। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसी पर कोई शक नहीं है। परिजन भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डसने के बाद भी सांप मौके पर बैठा रहा
इस मामले में सबसे हैरत की बात ये है कि अमित को डसने के बाद भी सांप मौके पर बैठा रहा। आमतौर पर ऐसा नहीं होता। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि सांप किसी को डसने के बाद हट जाता है। वन विभाग की टीम को डिब्बे में बंद रसेल वाइपर सौंपा गया। लेकिन सवाल यह है कि सांप अमित के नीचे दबा मिला। ऐसे में वह कैसे भाग पाता। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमित कुछ दिन पहले पत्नी रविता के साथ ससुराल गया था। ससुराल से परिवार 12 तारीख की शाम को लौटा था।
----
ये है रसेल वाइपर
रसेल वाइपर को दबौया सांप भी कहा जाता है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है। यह अत्यंत दर्दनाक तरीके से काटता है। मटमैले और भूरे रंग के चेक्स डिजाइन और त्रिकोणीय आकार का फन होता है। इसमें होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है। काटने वाली जगह पर तेज दर्द और सूजन, मसूड़ों, पेशाब और थूक में खून आता है। रक्तचाप गिर जाता है, दिल की धड़कन कम हो जाती है और शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। इसके काटने से इंसान पैरालाइज हो जाता है और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो सकती है।


----
सांप के डसने के अलावा चोट के निशान भी मिले
अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। सीएमओ से इस संबंध में बात हुई है। पोस्टमार्टम में शरीर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं। शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इस वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस अवलोकन करेगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अस्पताल के मीमो के आधार पर जीडी में इत्तेफाकिया में युवक की मौत दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed