फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many schools took lead in badminton competition

बैडमिंटन प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने बनाई बढ़त

Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Many schools took lead in badminton competition
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से सीबीएसई क्लस्टर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले दिन मेरठ के कई स्कूलों ने अपने मैच जीतकर बढ़त बनाई। मेरठ के आर्मी पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, आईआईएमटी, डीएवी, एमआईईटी, वर्धमान एकेडमी, सेंट जोंस, पुलिस मॉडर्न स्कूल, ऋषभ एकेडमी सहित अन्य स्कूलों की टीमों ने मैच जीतकर बढ़त बनाई।
विज्ञापन

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल के जीवन पर नाटक का मंचन किया। डॉक्टर संयम भारद्वाज ने खिलाड़ियों को सीबीएसई की नीतियों से अवगत कराया। सीबीएसई में सभी विषयों में दक्षता के साथ-साथ खेलों को भी प्राथमिकता दी जा रही है और प्रत्येक छात्र के चहुंमुखी विकास पर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और भारत को विश्व पटल पर उपलब्धि दिलाने में सहायक बनने के लिए प्रेरणा दी। इस मौके पर राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेश त्यागी, उपाध्यक्ष अनुभा त्यागी, संस्था सचिव सुगंधा त्यागी, प्रधानाचार्या संगीता कश्यप, बैडमिंटन एसोसिएशन के राजेश चौधरी, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देर रात तक मैच जारी रहे। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि पहले दिन 480 टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें से 240 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के नतीजे
पहले मैच में गाजियाबाद को पीलीभीत की टीम के न आने पर वॉकओवर दिया गया। दूसरे मैच में मेरठ की एमआईईटी की टीम को विपक्षी टीम न आने पर वॉकओवर मिला। इसके बाद गौतमबुद्धनगर ने हल्द्वानी की टीम को 2-0 से हराया। नोएडा के लोटस पब्लिक स्कूल ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराया। मेरठ की मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की टीम को को अलीगढ़ की टीम के न आने पर वॉकओवर दिया गया। पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल मेरठ को भी वॉकओवर मिला। आईआईएमटी मेरठ को भी वॉकओवर मिला। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम को भी टीम न ओन पर जीत मिली। डीएवी शास्त्रीनगर को भी वॉकओवर दिया गया। इसके अलावा आर्मी पब्लिक स्कूल, वर्धमान एकेडमी की टीम को भी जीत मिली और उन्होंने टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed