फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   many problems to remove the wine shop from highway

हाईवे से शराब के ठेके हटाने में हांफा विभाग  

Fri, 31 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 31 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
many problems to remove the wine shop from highway
मोदीपुरम में हाईवे किनारे स्थित ठेका। - फोटो : अमर उजाला
 नेशनल और स्टेट हाईवे से शराब की दुकानों और ठेकों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरा कराने में आबकारी विभाग हांफ गया है। एक अप्रैल से बंद हो रहीं इन दुकानों को यहां से हटाकर अन्य जगह खोला जा रहा है। इस कड़ी में जिले की 193  दुकानों में से 99 दुकानें ही अभी तक हटाई जा सकी हैं।  लेकिन 94 दुकानों का मामला जमीन नहीं मिलने पर अटक गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोेर्ट ने 1 अप्रैल 2017 से देश के नेशनल और स्टेट हाईवे पर शराब की दुकानों को बंद कर यहां से 500 मीटर दूरी पर ले जाने के आदेश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप दूबे के अनुसार मेरठ क्षेत्र से तीन नेशनल हाईवे और चार स्टेट हाईवे गुजरते हैं। इन हाईवे पर 193 शराब की दुकानें खुली हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन सभी दुकानों को यहां से हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। इनमें से 99 दुकानों के लिए तो जगह खोज ली गई है। लेकिन 94 दुकानों के लिए अभी तक जगह नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

यह देखा जा रहा
दुकान मालिकों द्वारा जगह खोजने के बाद आबकारी विभाग द्वारा जगह की पड़ताल की जाती है कि कहीं आसपास धार्मिक स्थल या स्कूल आदि तो नहीं है। इसके बाद ही जगह को हरी झंडी दी जाती है। प्रदीप दूबे का कहना है कि एक अप्रैल से दोनों हाईवे पर एक भी शराब की दुकान नहीं मिलेगी। सभी दुकान संचालकों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। कहीं पर भी दुकानें अगर खुली मिलीं तो लाइसेंस निरस्त के साथ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 करोड़ तक पहुंचा राजस्व 
जिले में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2010-11 में आबकारी विभाग ने देशी व अंग्रेजी शराब के अलावा बीयर बिक्री से जहां 257.35 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था, वहीं सात साल बाद चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व का आंकड़ा 600 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जिले में कुल 397 दुकानों के माध्यम से अंग्रेजी व देशी शराब बेची जा रही है।

नहीं मंगाया नया स्टॉक
मोदीपुरम। मोदीपुरम और कंकरखेड़ा क्षेत्र में मेन हाईवे पर शराब की करीब 20 दुकानें हैं। मोदीपुरम में ही हाईवे पर शराब के तीन ठेके हैं तो एक मॉडल शॉप। रुड़की रोड पर सोफीपुर में सड़क किनारे ही ठेका है। इसके बाद मोदीपुरम हाईवे पर एक तरफ अंग्रेजी और दूसरी तरफ बीयर का ठेका है। जबकि थोड़ी दूरी पर आगे चलते ही सर्विस रोड पर मॉडल शॉप है। जहां आए दिन शराब पीकर लोग हाईवे पर हुड़दंग मचाते हैं। सेल्समैनों का कहना है कि दुकानों को जल्द शिफ्ट किया जा रहा है। इसलिए अभी नया स्टॉक नहीं मंगवाया है। इसके अलावा हाईवे पर ही दौराला थाने के सामने और सकौती में शराब के ठेके है। जिन्हें भी वहां से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed