फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many places in the city trapped between the departments Path Prakash

विभागों के बीच फंसा शहर के कई स्थानों का पथ प्रकाश

Wed, 24 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Many places in the city trapped between the departments Path Prakash
हाईवे से लौटते कांवड़िये - फोटो : ????? ?? ????? ?????????
विभागों के बीच फंसा शहर के कई स्थानों पथ प्रकाश
विज्ञापन

मेरठ। विभागों की आपसी खींचतान के कारण शहर के कई स्थानों पर अंधेरा पसरा है। कहीं पर कैंट बोर्ड स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करा रहा है तो कहीं पर विद्युत विभाग ने लाइटों के कनेक्शन काटे हुए हैं। जिसका खामियाजा जनता को भरना पड़ रहा है। बिजली बंबा बाईपास पर पिछले काफी समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है।
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ियाें का शहर में आगमन हो रहा है। दो दिन के भीतर शहर में लाखों शिव भक्तों की भीड़ होगी। उसके बाद भी पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त नहीं हो रही है। रुड़की रोड पर कंपनी बाग से जीरोमाइल के बीच काफी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। यह क्षेत्र कैंट बोर्ड के अंतर्गत आता है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार इन लाइटों को सुधारने की सुध नहीं ले रहे। नगर निगम और कैंट बोर्ड के बीच लाइटों को लेकर पत्र व्यवहार ही चल रहा है, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान भी सड़कों का अंधेरा दूर नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी प्रकार बिजली बंबा बाईपास पर पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बड़े क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। नगर निगम बार बार विद्युत विभाग को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की बात कर रहा है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया है। इसके अलावा परतापुर फ्लाईओवर के निकट बाईपास तिराहा पर लगी हाईमास्ट लाइट के कनेक्शन भी विद्युत विभाग ने काट दिए हैं। वहीं परतापुर तिराहे पर बन रहे अंडर पास से लेकर कादराबाद पुलिस चौकी तक सडकों पर छाया है। जबकि यहां अंधेरा होने के कारण शिव भक्त कांवड़ियों को अधिक समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि कैंट बोर्ड और विद्युत विभाग को रिमाइंडर पत्र भेजे जा चुके हैं। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। बाकी महानगर क्षेत्र में तो निगम अपने स्तर से भी लाइटों को ठीक करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed