फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured in conflict between the two communities at Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दो समुदाय के लोगों में मारपीट, जमकर पथराव, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 02 Jun 2019 10:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Jun 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Many peoples injured in conflict between the two communities at Muzaffarnagar
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव पिमौड़ा में भाजपा को वोट देने को लेकर छींटाकशी को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव में युवती सहित दो लोग घायल हो गए। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में तनाव को लेकर पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना जानसठ क्षेत्र के गांव पिमौड़ा में लोकसभा चुनाव में परिणाम आने के बाद से भाजपा को वोट देने को लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों में नाराजगी थी। भाजपा को वोट देने को लेकर दोनों समुदायों के लोगों में छींटाकशी चल रही थी, जिसको लेकर कई बार पूर्व में भी विवाद होने से बच गया था। 
विज्ञापन


भाजपा को वोट देने को लेकर फिर रात में छींटाकशी करने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में तनाव व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने पथराव में घायल उर्वशी व शाहउल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती को खींच कर ले जाने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव की घटना हुई। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि तीन चार युवक शराब पीकर रास्ते में खड़े हो जाते हैं और नमाज पढ़ने जाते समय छींटाकशी करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। 

गांव में दोनों पक्षों में मामूली छींटाकशी को लेकर विवाद के बाद पथराव हुआ। युवती को खींच ले जाने की बात गलत है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं। संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना जानसठ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed