{"_id":"688a8467545112ee11076505","slug":"many-people-have-been-named-for-beating-a-mentally-challenged-youth-kithor-news-c-73-1-smrt1029-104683-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से कमजोर युवक को पीटने पर कई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से कमजोर युवक को पीटने पर कई नामजद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव कबट्टा में ग्रामीणों ने मंगलवार को चोर होने के शक में मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस पूछताछ में युवक कुछ नहीं बता सका तो पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर अपनी ओर से कई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार मध्य रात्रि से ही गांव कबट्टा में चोरों के आने सूचना चली तो रात्रि में ही सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव में इधर-उधर खोजबीन करने लगे। मंगलवार दोपहर तक जंगलों में भी खोजबीन में जारी रही। मंगलवार की शाम एक युवक कैली-कबट्टा संपर्क मार्ग पर घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने चोर होने के शक में उसे दबोच लिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस में युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया। ग्रामीणों ने युवक से मारपीट का वीडियो भी बनाया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने युवक से पूछताछ का प्रयास किया तो वह मानसिक रूप से कमजाेर होने के कारण कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने उसका इलाज कराया औा कबट्टा निवासी अंकुश, नीतू, आजाद व गुरमीत सहित अन्य के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि कबट्टा के जंगल में चोर होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जंगल में ग्रामीणों के साथ कांबिंग कराई थी।
विज्ञापन
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा बार-बार एडवाइजरी जारी करते हुए ड्रोन जैसी किसी भी घटना पर भ्रामक सूचना न फैलाने व किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मारपीट न करने की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मारपीट की तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।