दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला, कई घायल, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों के बीच हाथापाई का मामला शांत हुआ, तो रात में फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला बोला और तोड़फोड़ की। बीचबचाव में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटकारकर खदेड़ा। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
हापुड़ अड्डा चौराहे से सटे भगत सिंह मार्केट में दोनों समुदाय के व्यापारियों की दुकानें हैं। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर यशवीर सिंह फोर्स के साथ भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण हटवा रहे थे। पुलिस के कहने पर अरोड़ा गारमेंट के मालिक कल्याणनगर निवासी नितिन अरोड़ा और अन्य व्यापारी सामान हटाने लगे। आरोप है कि लाल बर्तन स्टोर के मालिक महमूद ने वहां पहुंचकर गालीगलौज शुरू कर दी। महमूद का बेटा राजा भी वहां पहुंच गया। नितिन ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि रात करीब नौ बजे महमूद पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और नितिन अरोड़ा और अन्य व्यापारियों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और नारेबाजी कर दी। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने सीओ से कहा कि फायरिंग भी हुई है। लेकिन बाद में इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। व्यापारी महमूद का दावा है कि व्यापारियों ने उसके व बेटे के साथ मारपीट व लूटपाट की। जान से मारने की धमकी दी। वह तो अपनी दुकान के सामने था। सीओ के अनुसार दोनों पक्षों ने मारपीट, तोड़फोड़ व गल्ला लूटने का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
पढ़ें : फिल्मी अंदाज में Live मुठभेड़, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, देखें तस्वीरें
कमलदत्त और बदर अली भिड़े
इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता भी समर्थकों के साथ पहुंच गए और हंगामा कर दिया। वहीं, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली समर्थकों के पहुंच गए। कमलदत्त शर्मा और बदर अली में तीखी नोकझोंक और गालीगलौज हुई। दोनों पक्षों के समर्थकों के जुटने पर पुलिस अफसर समझाते रहे। लेकिन दोेनों भिड़ते रहे। दोनों ने एक-दूसरे को धमकी दी। बाद में सीओ कोतवाली ने किसी तरह मामला शांत कराया।
वीडियो वायरल
कमलदत्त शर्मा और बदर अली की वीडियो भी वायरल हो गई। दोनों एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। जिसमें मौके पर भीड़ के साथ पुलिस भी खड़ी है। सीओ का कहना है कि वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/