Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many markets closed in lockdown still waiting to open

लॉकडाउन में बंद हुए कई बाजारों को अभी भी खुलने का इंतजार

Wed, 24 Jun 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Many markets closed in lockdown still waiting to open
लॉकडाउन में बंद हुए कई बाजारों को अभी भी खुलने का इंतजार
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के बाद कई बाजार अभी तक भी नहीं खुल सके हैं। ऐसे में व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापारियों ने भी आपत्ति जताई है। संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों सहित अन्य व्यापार संघों के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और बाजार खुलवाने की मांग उठाई। उधर, सुभाष बाजार खुलने पर व्यापारियों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि गढ़ रोड गांधी आश्रम के सामने, कैलाशपुरी, भूमिया पुल, गौरीपुरा, जाटवगेट, पूर्वा इलाही बख्श बाजार बंद हैं। गुरुनानक नगर और सूरजकुंड में आर्य नगर के पास आने वाला क्षेत्र भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई। नवीन गुप्ता ने कहा व्यापारियों की मांग पर उनकी टीम एसीएम से मिली है। एसीएम ने गुरुनानक नगर और आर्य नगर को खोलने की अनुमति दी है। उधर, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर गोयल ने बताया कि व्यापारियों की समस्या को लेकर उनकी टीम एसीएम चंद्रेश कुमार से मिली है। एसीएम ने कहा कि बुधवार को कैलाशपुरी क्षेत्र खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में बिगड़ रही व्यवस्था
शहर की विभिन्न मंडियों में सोशल डिस्टेसिंग फिर तार-तार हो रही है। भगवान सिंह मार्केट में सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास बिना अनुमति सब्जी मंडी लगा दी गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सब्जी खरीदने और बेचने वाले भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। भीड़भाड़ रहने के कारण हर वक्त जाम के हालात बने रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों के अनुसार इस बाजार में पुलिस द्वारा भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कंकरखेड़ा मंदिर में भी भारी अव्यवस्था फैली हुई है। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार सुबह भी बाजार में भारी अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ी सड़कों पर दोनों तरफ बाजार खोलने की मांग
शहर की चौड़ी सड़कों पर दोनों तरफ का बाजार खोलने की मांग अब उठने लगी है। व्यापारियों के अनुसार, एक तरफ का बाजार खुलने के कारण व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा संकरी सड़कों पर दायीं-बायीं ओर का बाजार खोलने के नियम का पालन कराना सुरक्षा की दृष्टि से कुछ दिनों के लिए सही है। लेकिन चौड़ी सड़कों पर यह नियम अनुचित है। आबूलेन, बेगमपुल, बोम्बे बाजार, गढ़ रोड, मेडिकल क्षेत्र में इस तरह का नियम ठीक नहीं है। इन बाजारों की दोनों साइड खोली जानी चाहिए। मेडिकल क्षेत्र में चाय की दुकानों, छोटे ढाबों को खोला जाना चाहिए।
सैनिटाइजर बिक्री में लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त हो
उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल ने सैनिटाइजर बिक्री में लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारत की सभी पेंट्स कंपनियां सैनिटाइजर बनाती हैं। इसका विक्रय पेंट्स के खुदरा व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। सैनिटाइजर बिक्री के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता को 27 अप्रैल से 30 जून के लिए स्थगित किया गया था। प्रदेेश महामंत्री अशोक माहेश्वरी ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजर की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। इसकी सुगम उपलब्धता के लिए विक्रय के लिए लाइसेंस समाप्त किया जाना चाहिए।

डाकघर सस्ती दरों पर दे रहा सैनिटाइजर
शहर के मुख्य डाकघरों में अब सस्ती दरों पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर के उप डाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि लखनऊ जीपीओ से सैनिटाइजर की खेप भेजी गई है। जरूरत को देखते हुए 60 एमएल की कीमत 30 रुपये, 100 एमएल की कीमत 50 रुपये, 210 एमएल की कीमत 105 रुपये, 500 एमएल की कीमत 250 रुपये रखी गई है। कोई भी व्यक्ति डाकघर से सैनिटाइजर खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed