फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many liquor mafia have come under the target of police before Holi in Bijnor of Uttar Pradesh

होली से पहले अफसरों के निशाने पर ये 41 शराब माफिया, घेराबंदी करने में जुटी टीम

Wed, 04 Mar 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Mar 2020 02:25 AM IST
सार

होली से पहले पुलिस और आबकारी के निशाने पर 41 शराब माफिया आ गए हैं। इनकी घेराबंदी के लिए टीम जुट गई है।

विज्ञापन
Many liquor mafia have come under the target of police before Holi in Bijnor of Uttar Pradesh
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के पर्व पर बिजनौर जिले के शराब माफियाओं पर पुलिस के साथ आबकारी विभाग की कड़ी नजर है। शराब माफिया गैर राज्यों से शराब की खेप जिले में पहुंचाने की जुगत में लगे हैं। जिले के 41 शराब माफिया आबकारी विभाग के रडार पर हैं। विभाग होली से पहले इनकी घेराबंदी करने में जुटा है।

विज्ञापन


होली पर शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं। ये शराब माफिया हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से कम कीमत पर शराब लाकर जिले में बेचते हैं। गैर राज्यों की शराब की आड़ में जिले में बनाई गई शराब भी लोगों को परोसी जाती है। जिले के 41 शराब माफिया आबकारी विभाग के रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक ये शराब माफिया गैर राज्यों से शराब लाकर ईख के खेत या खाली पड़े भवनों में उतारते हैं और गुपचुप तरीके से इसे बेचा जाता है। 
विज्ञापन


कई बार आरोप लगते हैं कि पुलिस व आबकारी विभाग की शराब माफिया से मिलीभगत रहती है। अवैध शराब तब पकड़ी जाती है जब दूसरा माफिया उनकी शराब पकड़वाता है। यह भी पता लगाना आसान नहीं होता कि बाहर से लाई शराब को कहां छिपाकर रख रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक पूरे जिले में 41 शराब माफिया सक्रिय हैं। होली पर विभाग की इन पर पैनी नजर है। इनकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, देश के 50 जिलों में सप्लाई करते थे नकली शराब, 12 गिरफ्तार

ये हैं शराब माफिया
शहर कोतवाली थाने के गांव अमीरपुर गंगू निवासी हेमेंद्र उर्फ गोपी टार्जन, गांव भरैरा निवासी मुनेंद्र, कस्बा झालू निवासी रवि, हीमपुर थाने के गांव झाल उलेढ़ा निवासी नीरज, मंडावर थाने के गांव तिमरपुर निवासी अमित उर्फ मोंटी, शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी खुर्द निवासी अभिजीत उर्फ घसीटा, हीमपुर थाने के गांव चौकपुरी निवासी शुभम व दीपू, हल्दौर थाने के गांव रसूलपुर निवासी प्रवेंद्र, नजीबाबाद के गुरूद्वारा के पास रहने वाले राहुल शर्मा, नगीना थाने के गांव ज्ञानपुर निवासी चंद्रमोहन उर्फ विंकी, बढ़ापुर थाने के गांव चंपतपुर चकला निवासी अंग्रेज सिंह, नगीना थाने के गांव कोटरा निवासी सोहित, नूरपुर थाने के गांव गोहावर निवासी देवेंद्र, सुधीर, नूरपुर थाने के गांव अलीनगर पालनी निवासी योगेश कुमार, नूरपुर थाने के गांव रोशनपुर निवासी मनोज कुमार सिंह उर्फ मोनू, स्योहारा थाने के गांव बूढ़ा नंगला निवासी निपेंद्र सिंह हैं।

इसके अलावा नजीबाबाद क्षेत्र के गांव श्रवणपुर निवासी विजेंद्र उर्फ चुहिया, गांव शाहपुर खैरूल्लापुर निवासी विजय, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधेली निवासी मिंटू, बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी हरि सिंह, नूरपुर थाने के गांव गोहावर निवासी रजनीश उर्फ पिंटू, मंडावर थाने के गांव टीमला निवासी ठेकेदार उर्फ राजवीर, सुंदर, अरविंद, संजीव बिट्टू, तिमरपुर निवासी आकाश उर्फ काले, नूरपुर थाने के गांव ढ़ीकली बेड़ा निवासी युसूफ, हीमपुर थाने के गांव सिकंभदरी निवासी राजा व जोगा, छाछरीमोड़ निवासी अंकित, बढ़ापुर थाने के गांव टांडा साहूवाला निवासी विजेंद्र उर्फ बिट्टू, काली, इंदर, शहर कोतवाली के गांव सालमाबाद निवासी राजेंद्र, चिंटू, आबकारी विभाग में चिह्नित शराब माफिया हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed