फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many accused beaten of woman in police station at Baghpat

थाने में पुलिस के सामने महिला को पीटा, छेड़छाड़ की शिकायत करने गई थी पीड़िता

Fri, 17 May 2019 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Many accused beaten of woman in police station at Baghpat
यूपी पुलिस

बागपत में सिंघावली अहीर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत करने गई महिला से आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए खाना लेकर खेतों में जा रही थी। तभी गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला परिजनों के साथ सिंघावली अहीर थाने में पहुंची। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए महिला को थाने में बैठा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचे और पुलिस के सामने ही पीड़ित महिला की पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को बताया। पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाने के गेट के बाहर महिलाओं में झगड़ा हुआ है। पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed