फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mantri ji humaari hi sarkaar me nahi hoti sunvaai

मंत्री जी, हमारी ही सरकार में हमारी सुनवाई नहीं 

Fri, 22 Jun 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
mantri ji humaari hi sarkaar me nahi hoti sunvaai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला और महानगर पदाधिकारियों संग अलग-अलग बैठक कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं। अधिकतर पदाधिकारियों की शिकायत थी कि हमारी सरकार होने के बावजूद अधिकारी हमारी नहीं सुनते हैं। पदाधिकारियों ने कई मामले प्रभारी मंत्री के सामने रखे। इन पर बाद में उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। वहीं जिला इकाई की बैठक में हंगामा हुआ। 
विज्ञापन

महानगर इकाई की बैठक में पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री से अवैध निर्माण के नाम पर होने वाली कार्रवाई, नगर आयुक्त द्वारा बीओटी का ठेका नये सिरे से न करके पुराने ठेके को ही आगे बढ़ाने की शिकायत की। वहीं पुलिस, प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी भाजपा पदाधिकारियों की सुनवाई न करने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी गई। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने कई थानेदारों की शिकायत की। बैठक में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, पवन मित्तल, ललित नागदेव, संजय त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, हेमा पंत, सीमा श्रीवास्तव, प्रवीण अग्रवाल, अंकित सिंघल, अनिल अग्रवाल, संजीव शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन

विधायक पर लगाए आरोप
वहीं जिला इकाई की बैठक में भी अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने की बात रखी गई। लेकिन इस बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब सिवालखास विधानसभा के एक कार्यकर्ता मुनेश बाफर ने एक विधायक और जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। मुनेश बाफर ने कहा कि इन लोगों को कार्यकर्ता नहीं कलेक्शन एजेंट चाहिए। इस पर हंगामा हुआ तो बैठक बीच में समाप्त हो गई। इस बैठक में विधायक संगीत सोम, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों के नंबर नोट करें अधिकारी
प्रभारी मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को चुनने में उसके कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं। इसलिए मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के फोन नंबर अधिकारी अपने यहां नोट कर लें। उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई करें। भविष्य में इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। 

अवैध निर्माण पर भी दिए निर्देश 
बीओटी के ठेके पर आई शिकायत पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तुरंत इस मामले में कार्रवाई के साथ नया ठेका छोड़ा जाए। वहीं अवैध निर्माण के मुद्दों पर व्यवहारिक पहलू भी अधिकारी ध्यान रखें। 


व्यापारी नेता करा रहा अवैध निर्माण पर कार्रवाई
प्रभारी मंत्री से शिकायत की गई कि एक व्यापारी नेता के आला अधिकारी से करीबी संबंध हैं। यह नेता झूठी शिकायतें करता है और अधिकारी पर दबाव बनवाकर नोटिस आदि जारी कराता है। इस पर भी मंत्री ने उक्त अधिकारी से वार्ता की। कहा कि वह इन सब बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed