{"_id":"6af31e4881eddc3d1d0767b8","slug":"manpur-cricket-king-registers-a-spectacular-victory-meerut-news-c-72-1-mct1009-162489-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मानपुर क्रिकेट किंग ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मानपुर क्रिकेट किंग ने दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
मानपुर वारियर्स को सात विकेट से हराया, सौरव बने प्लेयर ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मानपुर क्रिकेट किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मानपुर वारियर्स को सात विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानपुर वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से ललित कुमार ने 27 गेंदों में 38 रन और हरीश कुमार ने 26 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।
राजिंदर ने 34 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि सुनील ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानपुर क्रिकेट किंग की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 174 रन बना लिए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। सौरव ने महज 47 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे उन्होंने एक विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।