{"_id":"690922810738d9f3ec025104","slug":"manju-harkut-and-anil-maheshwari-received-the-star-of-maheshwari-society-award-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1019045-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंजू हरकुट व अनिल माहेश्वरी को मिला स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंजू हरकुट व अनिल माहेश्वरी को मिला स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले दी स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान 2025 के लिए मेरठ जिले से मंजू हरकुट और अनिल माहेश्वरी का चयन हुआ है। यह सम्मान समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
क्लब के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक सोडाणी ने भीलवाड़ा (राजस्थान) स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देशभर के 132 जिलों में सक्रिय क्लब शाखाओं से 251 दंपतियों को इस वर्ष सम्मानित किया जा रहा है। इन सभी कपल्स को समाज में परमार्थ कार्यों और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए पहचाना गया है। मंजू हरकुट व अनिल माहेश्वरी पिछले आठ वर्षों से क्लब के बैनर तले लगातार समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। साथ ही, क्लब की मेरठ जिला सचिव प्रगति व राजेश माहेश्वरी को भी इसी श्रेणी में चयनित किया गया है। दिसंबर माह में एक विशेष समारोह के दौरान इन सभी चयनित कपल्स को उनके-अपने जिलों में सम्मानित किया जाएगा।