फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manjil saini said police will recover innocent suspects

मंजिल सैनी बोलीं, मासूम को सकुशल बरामद करेगी पुलिस

Wed, 29 Nov 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Nov 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Manjil saini said police will recover innocent suspects
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। फौजी के अपहृत तीन साल के बेटे का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी खुद फौजी के घर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से अकेले में दो घंटे तक बातचीत की। एसएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द मासूम को पुलिस सकुशल बरामद कर लेगी। 

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी फौजी अंकित कुमार के तीन साल के बेटे आभाष उर्फ गोलू का पांच दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। तालाब में तलाश के लिए गोताखारो की टीम ने गांव पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने गांव के साथ जंगल में भी तलाशी की और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। विधायक संगीत सोम भी अधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एसएसपी मंजिल सैनी खेड़ा गांव पहुंचीं और अंकित के परिजनों से अलग-अलग बंद कमरे में बातचीत की। इस मौके पर खेड़ा प्रधान ओमबीर, रार्धना प्रधान अमित राणा, सलावा प्रधान सुनील कुमार समेत ठाकुर चौबीसी के कई गांवों के लोग भी मौजूद थे। एसएसपी ने सीओ संतोष कुमार सिंह व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर को गोलू को सकुशल बरामद करने निर्देश दिए। तांत्रिकों पर नजर रखने, कोई गांव में रंजिश तो नहीं समेत अन्य कई बिंदुओं पर काम करने की बात भी कही। वहीं मासूम के बरामद न होने पर ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मंजिल सैनी बोलीं, अतुल प्रधान नेता नहीं मुल्जिम

एक कदम आगे भी नहीं बढ़ी पुलिस

Manjil saini said police will recover innocent suspects
जानकारी लेती एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की तमाम टीमें मासूम की तलाश में लगी हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस एक भी कदम आगे नहीं बढ़ी। सर्विलांस की टीमें भी इस मामले में लगी हैं।

नजदीकी पर अंदेशा जताया 
पुलिस की जांच पड़ताल में मासूम का अपहरण करने वाला कोई कुख्यात या पेशेवर अपराधी नहीं है। अंदेशा है कि अपहरण करने वाला गोलू के परिवार का कोई करीबी हो सकता है। पुलिस ने गोलू के परिवार के मोबाइल नंबरों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।   

परिवार के सदस्य जैसा है गोलू
विधायक सरधना संगीत सोम ने कहा कि आभाष उर्फ गोलू मेरे परिवार के सदस्य जैसा ही है। आभाष को सकुशल बरामद कराने के लिये हर संभव प्रयास किया जाएगा, कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मामले में वे पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के साथ अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। 

कई बिंदुओं पर चल रही जांच
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि अपहरण करने वाला करीबी भी हो सकता है। इसको देखते हुए परिवार के लोगों से भी बातचीत की गई है। कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed