{"_id":"63f5b1ac0c0aeba89406ba15","slug":"mandore-shatabdi-janshatabdi-mahamana-express-will-run-from-meerut-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ से चलेंगी मंडौर, शताब्दी, जनशताब्दी, महामना एक्सप्रेस, आठ दिन प्रभावित रहेगा 11 ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ से चलेंगी मंडौर, शताब्दी, जनशताब्दी, महामना एक्सप्रेस, आठ दिन प्रभावित रहेगा 11 ट्रेनों का संचालन
Wed, 22 Feb 2023 11:39 AM IST
Dimple Sirohi
नीरज वर्मा, अमर उजाला, मेरठ
नीरज वर्मा, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:39 AM IST
सार
नई दिल्ली स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम अप्रैल में शुरू हो जाएगा। ऐसे में नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से अथवा रूट बदलकर चलाने की योजना बनाई गई है। इस कारण कई ट्रेनें मेरठ से भी चलेंगी।
विज्ञापन
Meerut city Station
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम अप्रैल में शुरू होगा। 30 माह तक चलने वाले इस काम के कारण नई दिल्ली से जोधपुर की मंडौर एक्सप्रेस, देहरादून की शताब्दी व जनशताब्दी एक्सप्रेस, बिहार की श्रमजीवी एक्सप्रेस व बनारस की महामना एक्सप्रेस अब मेरठ सिटी स्टेशन से चलाई जाएंगी। रेलवे मंडल ने इसकी योजना बनाकर उत्तर रेलवे मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
4700 करोड़ रुपये की लागत से नई दिल्ली स्टेशन को अत्याधुनिक और नए प्लेटफार्म बनाने का काम किया जाना है। अप्रैल में शुरू होने जा रहे इस काम के कारण नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से अथवा रूट बदलकर चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें जोधपुर जाने वाली मंडौर एक्सप्रेस, बनारस जाने वाली महामना और बिहार जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस सिटी स्टेशन से चलाने की योजना है। ये ट्रेनें मेरठ सिटी स्टेशन से हापुड़ होते हुए आवागमन करेंगी। नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस अब मेरठ सिटी से ही चलेगी। अमृतसर-जम्मू या बिहार की तरफ नई दिल्ली से आवागमन करने वाली करीब 10 ट्रेन मेरठ सिटी पर ठहराव करके चलेंगी।
विज्ञापन
अब संगम एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
मेरठ सिटी स्टेशन से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस का रूट बढ़ाकर अप्रैल से अंबाला तक किया जा रहा है। इस ट्रेन को अंबाला तक बढ़ाने की वजह सिटी स्टेशन पर एकाएक ट्रेनों का दबाव बढ़ना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: जागृति विहार एक्सटेंशन में तनातनी, आवास विकास परिषद आज लेगा कब्जा, बैठक कर रहे किसान
टिकट-आरक्षण काउंटर बढ़ेंगे
सिटी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके चलते मेरठ सिटी स्टेशन पर कैश टिकट काउंटर की चार और आरक्षण की पांच खिड़की खोली जाएंगी। ऑटोमैटिक टिकट मशीनें भी रखी जाएंगी।
दिल्ली से आएगा रेलवे का स्टाफ
मेरठ सिटी स्टेशन पर दिल्ली रेल मंडल के तमाम कर्मियों को सुचारु ट्रेन संचालन के लिए स्थानांतरित किया जाएगा। अपेक्षित कर्मियों की जरूरत का प्लान स्थानीय अधिकारियों ने भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News: दिन निकलते ही हादसा, दौराला में अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत
अंबाला से मेरठ स्टेशन होकर चलेंगी
अमृतसर व जम्मू की तरफ से आने वाली ट्रेनें अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते नई दिल्ली जाती हैं। अप्रैल में रूट का बदलाव होने पर ट्रेनें अंबाला से सहरनपुर, मुजफ्फरनगर के रास्ते से मेरठ सिटी स्टेशन होकर चलेंगी।
नई दिल्ली स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के साथ-साथ नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनों का संचालन रूट बदलकर या नजदीकी स्टेशनों से कराया जाएगा। इसकी प्लानिंग उत्तर रेलवे महाप्रबंधक के पास भेज दी है, जिस पर जल्द ही रेल मंत्रालय फैसला लेगा। -डिंपी गर्ग, डीआरएम नई दिल्ली रेल मंडल

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने 23 फरवरी से दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। जिस वजह से सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस(सुपर) सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेगी। तीन ट्रेनों को बीच रास्ते और चार ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। नौचंदी का भी संचालन 26 से 28 फरवरी तक मेरठ से होगा। यह ट्रेन तीन दिन सहारनपुर नहीं आएगी।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान ने बताया कि पहले चरण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक देवबंद-रुड़की नई लाइन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और देवबंद रेलवे स्टेशन पर कॉमन लूप लाइन पर काम किया जाएगा। दूसरा चरण 27 फरवरी से दो मार्च तक देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। ट्रेनें निरस्त होने, बीच रास्ते से वापस जाने और बदले रास्ते से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
-20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 फरवरी से दो मार्च तक
-14682-81 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) 27 से 28 फरवरी तक
-14522-21 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 27 फरवरी से एक मार्च तक
-04460-59 सहारनपुर-दिल्ली 27 फरवरी से 28 फरवरी तक
ये होंगी बीच रास्ते से वापस
-14511-12 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 26 फरवरी से 28 फरवरी तक मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच में रद्द रहेगी।
-14508-07 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस 27 से एक मार्च तक अंबाला तक चलेगी।
-14331-32 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 26 फरवरी से एक मार्च तक बीच रास्ते से वापस होगी।
इनका बदला मार्ग
-12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस 24 फरवरी को अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली-निजामुद्दीन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
-14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 26 फरवरी को शामली, टपरी के रास्ते से चलेगी।
-12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 26 फरवरी से 27 फरवरी तक निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला के रास्ते होकर चलेगी।
-22460 योग नगरी ऋषिकेश-कोचुवेली एक्सप्रेस 27 फरवरी को अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा।